WhatsApp से सिर्फ Metro Ticket बुकिंग ही नहीं, मिलेंगे ये भी 3 फायदे
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Metro Ticket Booking: दुनिया भर में व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। इसका इस्तेमाल अब सिर्फ एक दूसरे से बात करने के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह के कामों के लिए भी किया जा सकता है। ये प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को वीडियो कॉल, वॉयस कॉल, मैसेज के अलावा पेमेंट से लेकर मेट्रो टिकट की बुकिंग करने तक की सुविधा प्रदान करता है।
जी हां, आप व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर सकते हैं। सिर्फ मेट्रो टिकट की बुकिंग नहीं बल्कि आप शॉपिंग, कैब बुकिंग और पेमेंट जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
व्हाट्सएप पर शॉपिंग करने की सुविधा भी मिलती है। कई लोग अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर शॉपिंग करते हैं। जियोमार्ट के व्हाट्सएप नंबर (JioMart WhatsApp Number) को सेव करके आप ग्रोसरी आइटम्स को मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में 79770 79770 नंबर सेव करना होगा और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर आप ग्रोसरी मंगवा सकते हैं। इसके अलावा और भी कई प्लेटफॉर्म हैं जो अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा देता है।
आप व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको उबर का आधिकारिक नंबर सेव करना होगा, जिस पर आप मैसेज भेज कर स्टेप बाय स्टेप को फॉलो करके कैब की बुकिंग कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर कई सारे फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें से एक पेमेंट फीचर भी उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से यूजर्स एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना डेबिट / क्रेडिट कार्ड या यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करना होगा। ये फीचर आपको चैट बॉक्स में $ के साइन के साथ मिल जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: