WhatsApp इंडिया प्रमुख अभिजीत बोस ने किया इस्तीफे का ऐलान, Meta से राजीव अग्रवाल ने भी छोड़ा पद

abhijit bose whatsapp

abhijit bose whatsapp

नई दिल्ली: वॉट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस और मेटा इंडिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भारत में वॉट्सएप पब्लिक पॉलिसी के निदेशक शिवनाथ ठुकराल को अब भारत में सभी मेटा ब्रांडों के लिए पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। मेटा ने कुछ दिनों पहले दुनियाभर में लगभग 11,000 कर्मचारियों की अपनी सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की थी।

मेटा प्रमुख अजीत मोहन ने भी दे चुके हैं इस्तीफा

वॉट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा- हम अभिजीत बोस को भारत में वॉट्सएप के पहले प्रमुख के रूप में योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने हमारी टीम को नई सेवाएं प्रदान करने में मदद की जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है। वॉट्सएप भारत के लिए और भी बहुत कुछ कर सकता है और डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।

इस महीने की शुरुआत में भारत में मेटा के प्रमुख अजीत मोहन ने अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था। जल्द ही यह घोषणा की गई कि वह एशिया पैसेफिक प्रेसीडेंट के रूप में प्रतिद्वंद्वी स्नैप में शामिल हो रहे हैं। कंपनी ने आगे कहा कि राजीव अग्रवाल ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। पता चला है कि अभिजीत बोस के स्थान पर जल्द ही एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा।

कौन हैं शिवनाथ ठुकराल?

ठुकराल पूर्व टेलीविजन पत्रकार हैं। वह 2017 से वॉट्सएप के लिए पब्लिक पॉलिसी टीम का हिस्सा रहे हैं। डायरेक्टर पार्टनरशिप्स, इंडिया मनीष चोपड़ा ने कहा कि ठुकराल अपनी नई भूमिका में भारत में मेटा ऐप – फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप में पॉलिसी डवलपमेंट की पहल का नेतृत्व करेंगे। चोपड़ा ने कहा- “हम भारत में अपने यूजर्स के लिए प्रतिबद्ध हैं और रेगुलेटरी प्रॉसेस में योगदान देना जारी रखेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ