One Nation One Subscription Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ नाम की योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत देश के सरकारी हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट और केंद्र सरकार की रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैब को इस योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में तीन कैलेंडर साल, 2025, 2026 और 2027 के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के लिए कुल लगभग 6,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन क्या है?
केंद्र सरकार ने जो ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना को हरी झंडी दिखाई है। इस स्कीम के तहत 1.8 करोड़ स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलरों को फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत पढ़ाई के लिए दुनियाभर के जर्नलों में प्रकाशित होने वाले रिसर्च और आर्टिकल्स यहां पर एक साथ मिल जाएंगे। जिससे स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स को सीधा फायदा होगा।
ये भी पढ़ें: Vande Bharat या राजधानी; कंफर्ट, डिजाइन और सुविधाओं में कौन सी ट्रेन है बेहतर?
कैसे मिलेगा फायदा?
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना से देश के सभी हाई एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और रिसर्च इंस्टिट्यूट्स को जोड़ा जाएगा। जिसमें जिस भी स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई के लिए किसी आर्टिकल की जरूरत होगी, वह यहीं पर मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें करीब 30 इंटरनेशनल मैगजीन पब्लिशर्स को भी ऐड किया जाएगा। जिसमें सभी पब्लिशर्स की पब्लिश की हुई करीब 13,000 ई-मैगजीन 6,300 से ज्यादा सरकारी हाई एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और सेंट्रल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
इसमें स्टूडेंट्स मेंबरशिप केंद्रीय एजेंसी इंफर्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क (INFLIBNET), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के एक इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर के जरिए ले सकते हैं। जिसको 1 जनवरी 2025 से लागू कर दिया जाएगा। इस स्कीम को लागू करने का मकसद देश में शिक्षा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार लाना है।
ये भी पढ़ें: Retirement Planning Tips: रिटायरमेंट पर चाहिए 1 करोड़? अभी से शुरू कर दें ये काम
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
44 mins agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
2 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
3 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
6 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
7 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
22 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines