पटना: बिहार की राजधानी पटना में अब सड़क किनारे रेस्टोरेंट या ढाबा खोलने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए निवेशकों के पास अपनी डेढ़ एकड़, आधा एकड़ या करीब एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। जमीन न होने पर भी हाइवे के किनारे ढाबा या रेस्टोरेंट को लीज पर लेकर खोलने का सपना पूरा कर सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से निवेशकों को 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में और जानकारी देते हुए कहा कि विभाग हाईवे पर होटल, ढाबा या रेस्तरां खोलने के लिए अक्टूबर में आवेदन पत्र जारी कर सकता है।
नवंबर में पेपर चेक करने के बाद दिसंबर तक वर्क ऑर्डर भी दिए जाने की उम्मीद है। इसके बाद 18 महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। निर्माण कार्य जनवरी 2023 से शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इस योजना को लेकर विभाग में तेजी से काम चल रहा है।
इतने रेस्टोरेंट खोलने की है योजना
आपको बता दें कि पटना-गया, पटना-वैशाली/केसरिया, पटना-नालंदा समेत बिहार के करीब 23 हाईवे पर 40 प्रीमियम और 60 रेस्टोरेंट खोलने के लिए विभाग की योजना है।
गौरतलब है कि बिहार पर्यटन विभाग अगले तीन वर्षों के भीतर पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर 150 से अधिक ढाबा शैली के रेस्तरां और सुविधा केंद्र खोलने जा रहा है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
कुछ शर्तें भी रखी गईं
हालांकि, पर्यटन विभाग की ओर से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जिनका पालन ढाबा या रेस्टोरेंट खोलने की योजना बना रहे निवेशकों को करना होगा। उनका पालन करने के बाद ही सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा। इन शर्तों के तहत किचन समेत फूड प्लाजा के लिए न्यूनतम 5 हजार वर्ग फुट क्षेत्र अनिवार्य किया गया है। इसमें 50 से 60 लोगों के बैठने की क्षमता होनी चाहिए।
इसके साथ ही हाइवे के किनारे ढाबा या रेस्टोरेंट खोलने वाले निवेशकों के लिए कुल जमीन के 10,000 वर्ग फुट में पार्किंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
12 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
13 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
13 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
14 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
15 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
18 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
18 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
20 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
20 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines