How to check name in voter list: कल यानी 26 अप्रैल 2024 से देश में लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। चुनाव में वोट केवल वो ही व्यक्ति दे सकता है, जिसका नाम मतदाता सूची यानी वोटिंग लिस्ट में होता है। अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं है, तो वो वोट नहीं दे सकता है। वहीं जिन लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड है, उन्हें वोट देने में कोई समस्या नहीं आती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो फिर आपको ये कैसे पता चलेगा कि आपका नाम वोटिंग लिस्ट में हैं या नहीं? इसी के साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि वोटिंग लिस्ट में आप अपना नाम कैसे जुड़वा सकते हैं?
ये भी पढ़ें- वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वोट कैसे करें? जानें क्या है प्रोसेस
वोटिंग लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप भी अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://electoralsearch.in/ को ओपन करना होगा। यहां पर आपको वोटिंग लिस्ट का एक टैब दिख जाएगा, जिसमें आपको अपनी डिटेल्स भरनी हैं। अगर आपका नाम वोटिंग लिस्ट में होगा, तो आपको अपना नाम सूची में दिख जाएगा। अगर आपका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं होगा, तो इसके लिए आपको फॉर्म भरके अप्लाई करना होगा।
मतदाता सूची में अपना नाम कैसे add करें?
अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन मोड से अप्लाई करने के लिए आपको भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आपको फॉर्म 6 भरना है। जैसे ही आप फॉर्म 6 को भरकर सबमिट करेंगे। वैसे ही आपका नाम मतदाता सूची में बतौर वोटर जुड़ जाएगा।
ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने के लिए आप अपने घर के नजदीकी भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिस भी जा सकते हैं। वहां पर आपको फॉर्म मिल जाएगा, जो आप वहां भरकर जमा करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card: घर बैठे ऐसे करें Apply, देखिए पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
52 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
7 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
7 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
9 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
10 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
11 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
20 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
21 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines