Voter ID Card Photo Change Process: भारतीय आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की घोषणा होने के बाद से देश में चुनावी माहौल बना हुआ है। जबकि, आम जनता के पास अपनी पसंदीदा सरकार को चुनने का मौका भी है। हालांकि, ये मौका आपको तभी मिल सकेगा जब आपका नाम वोटिंग लिस्ट में शामिल होगा। 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति वोटर आईडी कार्ड के जरिए वोट दे सकता है। इस कार्ड को देश की नागरिकता की पहचान के रूप में जाना जाता है।
आधार कार्ड (Aadhar Card) के अलावा वोटर आईडी कार्ड का होना भी जरूरी है। इसके साथ ही वोटिंग कार्ड का अपडेट होना भी जरूरी है। अगर आप अपने वोटर कार्ड से तस्वीर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की भी जरूरत नहीं सरल तरीका अपनाकर आप आसानी से घर बैठे ये काम कर सकते हैं।
जी हां, वोटर आईडी कार्ड से तस्वीर बदलने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आप 7 स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फोटो चेंज कर सकते हैं। आइए इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
How to Change Photo on Voter ID
- वोटर आईडी कार्ड से तस्वीर बदलने के लिए राज्य के वोटर सर्विस पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां पर आपको वोटर लिस्ट का ऑप्शन दिखेगा, क्लिक करके करेक्शन ऑप्शन को चुनें।
- यहां पर फॉर्म 8 मिलेगा जिसमें नाम, फोटो आईडी जैसी जानकारी को आपको एंटर करना होगा।
- यहां से आप फोटोग्राफ के ऑप्शन पर क्लिक करके डिटेल्स को भर दें।
- इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो अपलोड कर दें।
ये भी पढ़ें- Aadhar Card पर लगा लें पर्दा! चाहकर भी हैकर्स नहीं चोरी कर पाएंगे आपका डाटा
इन 5 स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप आसानी अपने वोटर आईडी कार्ड की तस्वीर को चेंज कर सकेंगे। सिर्फ तस्वीर ही नहीं आप घर बैठे वोटर आईडी पर घर का पता, नाम जैसी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य के वोटर सर्विस पर जाना होगा। पोर्टल पर जाकर लॉगिन करके आप वोटर लिस्ट के ऑप्शन में जाकर करेक्शन ऑप्शन को सिलेक्ट कर नाम, पता आदि बदलाव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- New Rules from 1st April 2024: अप्रैल में हुए ये 11 बदलाव
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
3 mins agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
59 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines