Voter ID Card Apply Process: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग के पांच चरण हो चुके हैं। छवां चरण 23 मई और 25 मई 2024 को सातवां चरण है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या वो वोटिंग कार्ड बनवा सकते हैं? अगर अभी तक उनके क्षेत्र में वोट नहीं पड़े हैं और कुछ दिन बाकी हैं तो क्या वोटर आईडी कार्ड बनवाया जा सकता है? इसके अलावा ऐसे लोग जिनके यहां अभी तक मतदान प्रक्रिया नहीं हुई है वो भी ये जानना चाहते हैं कि क्या वो वोटिंग कार्ड बनवाने या उसमें कोई गलत जानकारी सही करवाई जा सकती है? अगर आप भी कुछ ऐसे सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि वोटिंग से कितने दिन पहले Voter Card के लिए अप्लाई किया जा सकता है? वोटर कार्ड अप्लाई करने का सरल तरीका क्या है?
वोटिंग से कितने दिन पहले वोटर कार्ड बन सकता है?
अगर आपके यहां अभी तक वोटिंग नहीं हुई है और आप सोच रहे हैं कि आप वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं, तो आपको बता दें कि इसके लिए आपके पास समय तो है लेकिन वो वोटर आईडी कार्ड आपके लिए इस लोक सभा चुनाव में मतदान करने के काम नहीं आ सकेगा। सरल भाषा में कहें तो लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के लिए आप वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। इसके लिए 26 अप्रैल 2024 आखिरी दिन था।
दरअसल, चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से 10 दिन पहले ही आप वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते थे। इस बार 6 मई तक लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया थी, जिसके चलते लोगों के पास 26 अप्रैल तक का मौका था जब वो वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते थे। हालांकि, वोटर कार्ड के लिए अगर आप फिर भी अप्लाई करना चाहते हैं तो वोटर हेल्पलाइन के जरिए आवेदन किया जा सकता है।
वोटर कार्ड बनने में कितने दिन लगते हैं?
भले ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए वोटिंग कार्ड के लिए अप्लाई करना आसान हो गया है लेकिन वोटर कार्ड बनने की प्रक्रिया में अच्छा खासा समय लगता है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने के 27 दिनों में एप्लीकेशन को अप्रूव किया जाता है। इसके बाद 10 दिनों के अंदर कार्ड बनकर आता है। इस तरह से वोटिंग कार्ड आने में करीब 1 महीना लग ही जाता है।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card से ऐसे हटाएं पुरानी तस्वीर?
वोटर कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?
वोटर कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं। फिलहाल, चुनाव के कारण ऑफलाइन प्रकिया बंद है लेकिन ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आप मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी वोटिंग कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- डेट ऑफ बर्थ से संबंधित दस्तावेज- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट आदि
- स्थायी पते से संबंधित दस्तावेज- आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस पासबुक, किसान बही खाता, बिजली बिल आदि
ये भी पढ़ें- मृत्यु के बाद आधार का हो सकता है गलत इस्तेमाल! ऐसे रखें सुरक्षित
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
10 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines