Voter ID Card Apply and Correction Process: जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां इन दिनों तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं वोट देने का अधिकार हर नागरिक का अपने राष्ट्र के प्रति एक विशेषाधिकार और कर्तव्य दोनों है, क्योंकि ये वोट ही हैं जो यह तय करते हैं कि देश या राज्य जिन मौजूदा मुद्दों का सामना कर रहा है उनमें बदलाव और सुधार लाने का अधिकार किसके पास होना चाहिए।
वहीं अगर आपका Voter ID कार्ड भी अभी तक नहीं बना है या आप उसमें कोई सुधार करवाना चाहते तो आपको इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। वैसे तो इंटरनेट पर आपको इससे जुड़े कई आर्टिकल मिल जाएंगे लेकिन हम आपको सबसे आसान तरीका बताएंगे, ये तरीका खासकर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए बेस्ट है जो पहली बार Voter ID कार्ड अप्लाई कर रहा है। आइये विस्तार से जानते हैं अप्लाई और करेक्शन का पूरा प्रोसेस…
नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर जाएं।
- नए यूजर रजिस्टर करें या मौजूदा यूजर्स लॉगिन करें।
- अपना राज्य चुनें और “न्यू रजिस्ट्रेशन ” ऑप्शन फॉर्म 6 सेलेक्ट करें।
- नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ आदि जैसे डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें और अब उसे ऑनलाइन ट्रैक करें।
ये भी पढ़ें- जल्दी निपटा लें PPF, पैन-आधार, इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी काम
ऑफलाइन नया वोटर आईडी कैसे करें अप्लाई?
- वर्किंग हॉर्स के दौरान Electoral Registration Officer (ERO) के ऑफिस या निर्दिष्ट बूथ पर जाएं।
- फॉर्म 6 लें और उसे पूरा भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी इसके साथ जोड़ें।
- फॉर्म और दस्तावेज संबंधित अधिकारी के पास जमा करवाएं।
Voter ID कार्ड में नाम, पता कैसे बदलवाएं?
वहीं अगर आपके पास पहले से Voter ID कार्ड है और आप उसमे नाम, पता, जन्मतिथि या पति या पिता के नाम में कोई सुधार करवाना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये जानते हैं..
- इसके लिए भी आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर जाना होगा।
- रजिस्टर करें और अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
- Voter ID कार्ड में सुधार के लिए “फॉर्म 8” सेलेक्ट करें।
- फॉर्म भरें, साथ ही जरूरी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट करें।
- इसके बाद अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करें।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
10 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines