Vishwakarma Kaushal Samman Yojana : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर झंडा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने उन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया, जो उनके कार्यकाल के दौरान में शुरू के दौरान शुरू हुई और चलाई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर देशवासियों को ‘विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ योजना (Vishwakarma Kaushal Samman Yojana) का सौगात भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इस योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद देश में पारंपरिक कौशल वाले लोगों की आर्थिक मदद कर उन्हें आगे बढ़ाना है।
इस योजना की शुरुआत 15 हजार करोड़ रुपये के बजट से की जाएगी। इस योजना के तहत कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मदद की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 के दौरान इस योजना की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की ऐसी योजना, जिससे मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार विश्वकर्मा योजना (Vishwakarma Kaushal Samman Yojana) के माध्यम से देश के हर कारीगर को सहायता प्रदान करेगी। इसके जरिए लोन प्राप्त करने में आसानी, हुनर की प्रशिक्षण, तकनीकी समर्थन, डिजिटल सशक्तिकरण, कच्चा माल और विपणन शामिल होगा।
आपको बता दें कि विश्वकर्मा जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन, सभी कुशल मजदूर और मशीनों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा उनके उपकरणों और मशीनों की पूजा की जाती है। कारखानों और उद्योगिक संस्थानों में इस दिन पूजा और हवन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी होता है।
यह भी पढ़ें- टमाटर बेच करोड़पति बना किसान, SUV खरीदी, कहा- अब दुल्हन के लिए परेशान
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
12 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines