Vishal Mega Mart Limited IPO: विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड के आईपीओ (Vishal Mega Mart Limited IPO) पर दांव लगाने वालों को अब शेयर अलॉटमेंट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वह जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें शेयर मिले? कंपनी के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का कल 13 दिसंबर को आखिरी दिन था। तीसरे दिन यह 27.28 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 74-78 रुपए प्रति शेयर था।
ऐसा रहा IPO का प्रदर्शन
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ पर आपका दांव सफल हुआ या नहीं, इसका पता आप बेहद आसानी से लगा सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में बताने से पहले आईपीओ के प्रदर्शन पर एक नज़र डाल लेते हैं। आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 80.75 सब्सक्राइब हुआ। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 14.25 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 2.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
यह भी पढ़ें – फिल्मों के अलावा Allu Arjun का 7 कंपनियों में पैसा, जानें कितनी दौलत है Pushpa के पास?
इतने पर लिस्टिंग संभव
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का आईपीओ 11 दिसंबर को ओपन हुआ और 13 दिसंबर इसमें बोली लगाने का आखिरी दिन था। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के जरिए 8000 करोड़ रुपए जुटाना है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 14 दिसंबर यानी आज संभव है। यदि ऐसा नहीं होता तो 16 दिसंबर इसका पता चल जाएगा। विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 17 रुपए चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 95 रुपए के आसपास हो सकती है।
ऐसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट:
रजिस्ट्रार की वेबसाइट
- KfinTechnologies Ltd की वेबसाइट https://www.kfintech.com पर जाएं।
- प्रोडक्ट सेक्शन पर जाएं।
- इन्वेस्टर मेनू में दिए ‘IPO अलॉटमेंट’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 5 विकल्पों में से चुनें और किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
- IPO नाम वाले ड्रॉप-डाउन मेनू में, विशाल मेगा मार्ट चुनें।
- अपनी डिटेल देखने के लिए, एप्लिकेशन नंबर, PAN या डीमैट खाता नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद, कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
BSE वेबसाइट
- BSE की वेबसाइट https://www.bseindia.com पर जाएं।
- पब्लिक इशू टैब पर क्लिक करें।
- चेक स्टेटस पर क्लिक करें या सीधे BSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- इक्विटी चुनें।
- IPO नाम वाले मेनू से विशाल मेगा मार्ट चुनें।
- PAN या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- डिटेल देखने के लिए सबमिट टैब पर क्लिक करें।
निवेशक अपना पैन और बैंक खाता डिटेल इनपुट करके NSE वेबसाइट पर भी अपने शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines