VB-G RAM G Scheme : हर हफ्ते नहीं म‍िली मजदूरी तो 15 दिन में मिलेगा ब्‍याज भी- शिवराज सिंह चौहान

VB-G RAM G Scheme Latest Update: केंद्रीय मंत्री श‍िवराज स‍िंह चौहान ने वीबी जी रामजी स्‍कीम के बारे में बताया क‍ि इस स्‍कीम के तहत मजदूरों को हर महीने मजदूरी म‍िलेगी और 15 द‍िनों तक मजदूरी नहीं म‍िलती है तो उन्‍हें ब्‍याज के साथ मजदूरी म‍िलेगी.

shivraj chauhan

श‍िवराज चौहान ने ग‍िनाए वीबी जी रामजी स्‍कीम के फायदे

विज्ञापन

रोजगार गारंटी योजना मनरेगा की जगह लेने वाली नई स्‍कीम वीबी जी राम जी के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरों को एक सप्‍ताह के भीतर भुगतान करना अन‍िवार्य कर द‍िया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के लोनी बुद्रुक में एक विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा क‍ि नए विकसित भारत-जी ग्राम जी अधिनियम 2025 के बहुत से फायदे हैं. उनमें से एक ये है क‍ि इसके तहत काम करने वाले हर मजदूर को 1 सप्‍ताह के भीतर मजदूरी देनी होगी और अगर ऐसा 15 द‍िन के भीतर नहीं होता है तो मजदूरों को 0.05% की दर से ब्‍याज के रूप में अतिरिक्‍त मजदूरी दी जाएगी.

Aadhaar-PAN Linking की डेडलाइन खत्‍म, क्‍या अब भी कर सकते हैं ल‍िंक?

विज्ञापन

एक हफ्ते में पैसा नहीं म‍िला तो म‍िलेंगे ब्‍याज :

इस स्‍कीम के फायदे बताते हुए चौहान ने कहा कि नया कानून 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी देता है, जिसमें एक हफ्ते के अंदर मजदूरी का पेमेंट करना जरूरी है. अगर 15 दिन से ज्‍यादा की देरी होती है, तो मजदूरों को 0.05 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह एक्ट MGNREGA को ज्‍यादा असरदार, पारदर्शी और जवाबदेह बनाकर इसे मजबूत बनाता है.

मह‍िलाओं को 33 फीसदी र‍िजर्वेशन:
चौहान ने आगे कहा कि अब कामों पर फैसले स्थानीय जरूरतों के हिसाब से ग्राम सभा लेगी. इस योजना में पानी बचाने, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोजी-रोटी से जुड़ी एक्टिविटीज और आपदा राहत शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि कम से कम 33 प्रतिशत काम महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जबकि राज्यों को पीक सीजन के दौरान 60 दिनों तक खेती के कामों में मजदूरों को लगाने का अधिकार दिया गया है. समय पर पेमेंट और आसानी से लागू करने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव खर्च 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है.

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ