हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले 'Baby John' ने और कहां लगाया है पैसा?

Varun Dhawan Portfolio: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने रियल एस्टेट सहित कई सेक्टर्स में निवेश किया हुआ है। इसमें एक क्लाउड किचन कंपनी भी शामिल है, जिसके साथ उनका रिश्ता करीब तीन साल पहले जुड़ा था।

विज्ञापन

Varun Dhawan Investment: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन उन फिल्मी सितारों में शामिल हैं, जिन्हें रियल एस्टेट में निवेश फायदे का सौदा लगता है। वरुण ने कुछ साल पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये थी। अब 2025 में एक बार फिर से वह अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने जुहू में करीब 87 करोड़ रुपये में दो लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

किससे खरीदी प्रॉपर्टी? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल ने D’Decor Export लिमिटेड कंपनी से 3 जनवरी को एक अपार्टमेंट 44.52 करोड़ रुपये  में खरीदा है। करीब 5,000 स्क्वॉयर फीट में फैले इस घर के लिए वरुण ने 2.67 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। इस अपार्टमेंट में चार कार पार्किंग हैं। इसी तरह, वरुण ने अपनी मां करुणा डेविड धवन के साथ भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 42.40 करोड़ रुपए है। इस तरह उन्होंने कुल 86.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

यह भी पढ़ें – Bollywood कनेक्शन वाली इन 2 कंपनियों के आ रहे IPO, एक में तो सितारों का मेला

रियल एस्टेट पर फोकस

जुहू और बांद्रा मुंबई के पॉश इलाके हैं और यहां प्रॉपर्टी की कीमत आसमान पर पहुंच चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अमिताभ बच्चन जैसे फिल्मी सितारों का यहां स्थित आशियाना। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स इस समय रियल एस्टेट और उससे जुड़ी कंपनियों में निवेश कर रहे हैं। श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी लिमिटेड में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सारा अली खान, रितिक रोशन और राजकुमार राव सहित कई फिल्मी हस्तियों ने निवेश किया है। यह मुंबई की एक दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी है, जो रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस तैयार करती है।

यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश

कितनी है Varun की नेटवर्थ?

वरुण धवन ने रियल एस्टेट सहित कुछ दूसरे सेक्टर्स में भी पैसा लगाया हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण के पोर्टफोलियो में Curefoods और Fullife Healthcare जैसी कंपनियां शामिल हैं। वरुण धवन ने 2021 में फुललाइफ हेल्थकेयर में निवेश किया था। हालांकि यह जानकारी नहीं है कि उन्होंने कुल कितना पैसा इस कंपनी में लगाया है। 2022 में उन्होंने क्लाउड किचन कंपनी Curefoods में निवेश किया। वरुण की नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 385 करोड़ रुपये के आसपास है।

किन कंपनियों से है रिश्ता?

वरुण धवन कई कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी मोटी कमाई करते हैं। इस लिस्ट में Ajio, Zomato, Center Fresh, Smooth Lassi, Dream11, Reebok, Maruti Suzuki, Philips, Oppo और Fossil Watches जैसे कई नाम शामिल रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।

 

यह भी पढ़ें – N Chandrasekaran: कोई नहीं है टक्कर में, दुनिया में सबसे तेजी से दौड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें