Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) -नागपुर (महाराष्ट्र) मार्ग पर चलने वाली देश की छठी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस मामले से वाकिफ भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को यह बात कही।
अधिकारी के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और एक साइड की यात्रा करीब साढ़े पांच घंटे में पूरी होगी। अधिकारी ने कहा, ‘बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रविवार (11 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में करेंगे।’
और पढ़िए – Gold Price Update: वेडिंग सीजन में 2544 रुपये सस्ता हुआ सोना, 15546 रुपये लुढ़की चांदी !
क्या रहेगी टाइमिंग
उन्होंने आगे कहा, ‘यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह करीब 6.45 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन दोपहर 2 बजे नागपुर से चलकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वर्तमान में सुपरफास्ट ट्रेनों को नागपुर पहुंचने में लगभग सात घंटे लगते हैं, हालांकि यह ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे में दूरी तय करेगी।’
मामले से परिचित एक दूसरे अधिकारी के अनुसार, ट्रेन का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा किया जाएगा और रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में निर्धारित स्टॉप होंगे।
नए साल से एक और वंदे भारत ट्रेन यहां चलेगी!
बताया गया कि 2023 में सिकंदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। यह दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में स्वदेश निर्मित पहली सेमी हाई-स्पीड रेल और दक्षिण भारत में इस तरह की दूसरी ट्रेन होगी।
बता दें कि नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन का पहली बार इस साल अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर उद्घाटन किया गया था। रेलवे का अगले साल अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने का लक्ष्य है। हालांकि, पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर हरी झंडी दिखाई गई थी।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
2 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
2 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
2 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
2 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
5 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
5 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
5 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines