Vande Bharat Train New Routes: अपने सुपर फास्ट सर्विस के लिए फेमस वंदे भारत ट्रेन धीरे-धीरे देश के कई जगहों पर पहुंचने की में हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन तीन नए रूट पर चलने की तैयारी में है। तीन रूट के साथ इस ट्रेन के नेटवर्क में बढ़ोतरी होगी और कई यात्रियों का समय भी बच सकेगा। इस ट्रेन को यात्रियों के बीच सुपर फास्ट स्पीड के लिए जाना जाता है, जो शुरू होने के बाद बिना रुके यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने में मदद करती है।
Jammu से Srinagar पहुंचने में कितना समय लगता है?
जल्द ही वंदे भारत ट्रेन के तीन नए रूट शुरू होने के लिए तैयार हैं, जिनमें जम्मू से श्रीनगर का रूट भी शामिल है। दावा है कि इस सफर को तय करने के लिए यात्रियों का सिर्फ 3.5 घंटे का समय लगेगा। जल्द ही उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर ट्रेन चलेगी। इस रूट पर वेस्टर्न रेलवे ने पिछले सप्ताह ही 15 किलोमीटर का ट्रायल रन पूरा किया है।
ये भी पढ़ें- IRCTC का किफायती वैष्णो देवी दर्शन पैकेज!
इन दो नए रूट पर भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन के नए रूट में सिकंदराबाद-पुणे की शुरुआत हो सकती है। वर्तमान में यहां पर सुपरफास्ट ट्रेन के तौर पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। सफर को पूरा करने में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को 8.25 घंटे का समय लगता है। हालांकि, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो जाने के बाद सफर पूरा करने का समय काफी कम हो सकता है। वीडियो के जरिए जान सकते हैं कि वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग कैसे की जा सकती है?
इसके अलावा बेंगलुरु से कोयंबटूर का नया रूट जुड़ने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस रूट के लिए काफी मांग की जा रही थी, जिसके बाद इसे शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि, यहां पर पहले से ही अलग-अलग सुपरफास्ट ट्रेन चलती हैं, लेकिन यात्रा पूरा करने के लिए करीब 9 घंटे का समय लगता है। जबकि, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो जाने के बाद समय सीमा में कमी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- SBI ग्राहक लोन लेना से पहले जानें नया ब्याज दर
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच लाखों-करोड़ों का कारोबार, दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा
34 mins agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
5 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines