मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा में यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,349 रुपये और चेयर कार के लिए 1,144 रुपये का किराया देना होगा।
तीसरी वंदे भारत में मुंबई और अहमदाबाद के बीच केवल दो स्टॉपेज होंगे, जिससे देश के दो वित्तीय केंद्रों के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।
तेज गति वाली स्वदेश निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 491 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान सूरत और वडोदरा में रुकेगी।
रेलवे द्वारा अंतिम रूप दिए जा रहे किराया ढांचे के अनुसार, वंदे भारत के यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के मूल किराए का 1.4 गुना भुगतान करना होगा, जबकि 5 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
अहमदाबाद से सूरत का बेस फेयर एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) के लिए 1,312 रुपये और चेयर कार (सीसी) के लिए 634 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि सूरत से मुंबई की यात्रा ईसी के लिए 1,522 रुपये और सीसी के लिए 739 रुपये होगी।
ICF द्वारा निर्मित वंदे भारत ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने की क्षमता रखती है लेकिन वर्तमान में ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति को सपोर्ट नहीं करता।
वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं – एक नई दिल्ली से कटरा और दूसरी नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चलती है।
अभी पढ़ें – ICICI बैंक ने अपना लक्जरी क्रेडिट कार्ड ‘Rubyx’ किया लॉन्च, यहां चेक करें डिटेल्स
बायो-वैक्यूम शौचालय और वाई-फाई सेवा के साथ पूरी तरह से वातानुकूलित 16 डिब्बों को 30 सितंबर को गांधीनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अहमदाबाद और मुंबई के बीच इसके उद्घाटन के लिए सभी आवश्यक अनिवार्य मंजूरी मिल गई है। खानपान की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा प्रदान की जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 mins agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
48 mins agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 hr agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
18 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
21 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines