हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vande Bharat Express in Himachal: सुबह 8 बजे से शुरू हुई booking 2 बजे तक होगी, जानें किराया

विज्ञापन

Una-Chandigarh-Delhi Vande Bharat Express train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत ट्रेन ऊना और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी। यह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा (Amb Andaura railway station) रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। इसको लेकर लोगों में बहुत क्रेज है।

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, नई दिल्ली और ऊना के बीच यात्रा के समय में लगभग दो घंटे की कटौती करेगी। यह 6:20 घंटे में लगभग 520 किमी की दूरी तय करेगी।

अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex और Nifty दोनों उछला

विज्ञापन

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रूट

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग है: नंगल बांध, चंडीगढ़, अंबाला और नई दिल्ली।

ऊना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन टाइम टेबल

नई दिल्ली से ऊना वंदे भारत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह सुबह 11:05 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

ऊना से नई दिल्ली वंदे भारत दोपहर 1 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह शाम 6:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत स्टॉप, हाल्ट

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। रास्ते के दौरान ट्रेन तीन राज्यों (पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) और दो केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और चंडीगढ़) को कवर करेगी।

विज्ञापन

ऊना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अनुसूची

ऊना से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से ट्रेन में सीटों को लेकर बुकिंग शुरू हो गई है। यह दोपहर 2 बजे तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय रेलवे की साइट IRCTC पर जा सकते हैं। वहीं, goibibo, trainman, makemytrip जैसे साइट्स पर भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी दी गई है। रेलवे के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस बहुत बेहतरीन और विमान जैसी यात्रा का अनुभव प्रदान करती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Toll Tax New Rule: प्राइवेट वाहनों के लिए अच्छी खबर! अब सिर्फ कमर्शियल वाहन देंगे टोल, छूट पाने वालों की लिस्ट देखें

कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली से हिमाचल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की टिकट का किराया 245 रुपये रखा गया है। जबकि थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर के सफर के लिए 950 रुपये देने होंगे और फर्स्ट क्लास की टिकट खरीदने पर 1585 रुपये लगेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola