शिक्षामित्रों की सैलरी बढ़ी, इस तारीख को अकाउंट में आएगा बढ़ा हुआ वेतन

शिक्षामित्रों की इनकम में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब इन्‍हें 10 हजार की बजाय अब हर महीने 18000 रुपये मिलेंगे. जानें बढ़ी हुई रकम सैलरी में कब क्रेडिट हो जाएगी…

siksha mitra salary hike

यूपी में श‍िक्षाम‍ित्रों की सैलरी बढ़ गई

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्रों के लिए होली से पहले ही जश्न का माहौल बन गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय (Salary) में भारी बढ़ोतरी का ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षामित्रों के सब्र का फल आखिरकार मिल गया है. मुख्यमंत्री ने सदन में ऐलान किया कि सरकार अब शिक्षामित्रों को उनकी मेहनत का बेहतर फल देगी.

Gold Price Alert: सोना हुआ बेकाबू! कीमतें पहुंचीं ….. रुपये के पार, चेक करें आज का भाव

विज्ञापन

कितनी बढ़ी सैलरी ?

सरकार ने शिक्षामित्रों की सैलरी में सीधे 80% का इजाफा किया है. पहले इन्‍हें 10,000 रुपये प्रति माह वेतन म‍िलता था, जो अब 18,000 रुपये प्रति माह कर द‍िया गया है. अनुदेशकों का मानदेय भी 10000 रुपये (या पूर्व के 7000-9000 रुपये) से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है.

खाते में कब आएगा बढ़ा हुआ पैसा?
मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि यह नया मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी (Effective) होगा. इसका मतलब है कि अप्रैल महीने की जो सैलरी आपको मई 2026 की शुरुआत में मिलेगी, उसमें पहली बार बढ़ा हुआ वेतन (18000 रुपये) क्रेडिट होगा.

विज्ञापन

कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच भी मिला
सैलरी के साथ सरकार ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों को एक और बड़ा तोहफा दिया है. अब शिक्षामित्रों को भी 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. यह स्वास्थ्य बीमा उनके और उनके परिवार के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत साबित होगा.

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?
उत्तर प्रदेश में करीब 1.50 लाख शिक्षामित्र संविदा पर काम कर रहे हैं. हाल के समय में बढ़ती महंगाई और कार्यभार को देखते हुए कर्मचारी संघ लगातार मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे. आगामी विधानसभा चुनावों (2027) से पहले इसे सरकार का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. इस फैसले से न केवल शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में उनका मनोबल भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ