यूपी के बड़े शहरों में नाइट पार्किंग पर बढ़ेगी फीस, जानिए नई दरें

Uttar Pradesh New Parking Policy: उत्तर प्रदेश में नई पार्किंग पॉलिसी लगने जा रही है। इस पॉलिसी के आने के बाद सड़क किनारे पार्किंग के किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी करने वालों को पैसे देने होंगे। बाइक और गाड़ियों का अलग अलग शुल्क रखा जाएगा।

Uttar Pradesh News

Parking Policy

Uttar Pradesh New Parking Policy: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नई पार्किंग पॉलिसी का ऐलान किया है। ये पॉलिसी रात में सड़क पर पार्किंग करने वालों के लिए महंगी पड़ सकती है। क्योंकि इसके लागू होने के बाद रात के लिए अलग से शुल्क देना होगा। इसके साथ ही जो गाड़ियां बिना परमिट खड़ी मिलेंगी उनसे जुर्माने के तौर पर 3 गुना शुल्क लिया जाएगा। हालांकि इसको लागू करने से पहले आपत्तियां और सुझाव भी मांग लिए हैं।

विज्ञापन

कितना लगेगा शुल्क?

आदेश में कहा गया कि यूपी के ऐसे शहर जहां पर 10 लाख से कम आबादी है वहां पर टू व्हीलर की पार्किंग के 600 रुपये और 4 व्हीलर की पार्किंग के लिए 1200 रुपये महीने के तौर पर शुल्क देना होगा। दो घंटे के लिए अगर टू व्हीलर की पार्किंग करनी है तो उसके लिए 10 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 4 व्हीलर की पार्किंग 20 रुपये शुल्क चुकाना होगा। रात की पार्किंग का समय 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक होता है।

विज्ञापन

पूरी रात का शुल्क 100 रुपये, 7 दिन के लिए 300 रुपये, 30 दिन के 1000 रुपये, 12 महीने के लिए 10 हजार रुपये शुल्क लगेगा। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने इस पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। पॉलिसी को लागू करने से पहले आपत्तियां और सुझाव भी मांग लिए जाएंगे।

विज्ञापन

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में कितना चार्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पार्किंग पॉलिसी में शहर की आबादी के हिसाब से शुल्क लगेगा। जो शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले हैं, उनमें टू व्हीलर की पार्किंग 855 रुपये होगी, वहीं 4 व्हीलर का शुल्क 1800 रुपये महीना होगा। 2 घंटे के लिए टू व्हीलर की पार्किंग के लिए 15 रुपये देने होंगे। वहीं, 4 व्हीलर की पार्किंग 30 रुपये में की जाएगी। 1 घंटे के लिए टू व्हीलर की पार्किंग 7 और 4 व्हीलर की पार्किंग के लिए 15 रुपये देने होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्किंग का सुविधा देने वालों से लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं जिनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, अलीगढ, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और मथुरा-वृन्दावन नगर निगम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ