SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना हुआ आज से महंगा, लगेगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

SBI Credit Card: अगर आप SBI क्रेड‍िट कार्ड यूज करते हैं तो आपके ल‍िए ये जरूरी खबर है. आज 1 नवंबर 2025 से SBI कार्ड के चार्जेज और फी स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव क‍िए गए हैं.

SBI Credit card
विज्ञापन

SBI Credit Card: अगर आप अपने SBI क्रेडिट कार्ड से Paytm, PhonePe, Razorpay या अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल या कॉलेज की फीस का भुगतान करते हैं, तो 1% ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा. हालांकि, अगर आप सीधे स्कूल या कॉलेज की वेबसाइट या उनकी POS मशीन से भुगतान करते हैं, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. इसका मतलब है कि आपको शिक्षा भुगतान प्लेटफॉर्म चुनते समय सावधानी बरतनी होगी.

अपने वॉलेट में पैसे जमा करने पर भी शुल्क देना होगा

Advertisment

नए नियम के अनुसार, अगर आप किसी भी डिजिटल वॉलेट, जैसे पेटीएम वॉलेट, अमेजन पे या मोबिक्विक, में 1,000 रुपये से ज्‍यादा जमा करते हैं, तो आपको 1% शुल्क देना होगा. उदाहरण के लिए, अगर आप अपने वॉलेट में 2,000 रुपये जमा करते हैं, तो 20 रुपये का शुल्क काट लिया जाएगा और आपके वॉलेट में केवल 1,980 रुपये ही जुड़ेंगे.

एसबीआई कार्ड पर लगने वाले शुल्क

कैश पेमेंट फी : यदि आप अपना बिल नकद भुगतान करते हैं, तो 250 रुपये का शुल्क लगेगा.

विज्ञापन

भुगतान अस्वीकृति शुल्क: यदि आपका भुगतान विफल हो जाता है या बाउंस हो जाता है, तो भुगतान राशि का 2% या न्यूनतम 500 रुपये (जो भी अधिक हो) का शुल्क लगेगा.

चेक भुगतान शुल्क: चेक से भुगतान करने पर अब 200 रुपये का शुल्क लगेगा.

विज्ञापन

नकद एडवांस फी: एटीएम से नकद निकासी के लिए, आपसे लेनदेन राशि का 2.5% या 500 रुपये, जो भी अधिक हो, लिया जाएगा. यह नियम भारत और विदेश दोनों में लागू होता है.

कार्ड र‍िप्‍लेसमेंट फी: सामान्य कार्ड के लिए 100 रुपये से 250 रुपये, जबकि प्रीमियम ऑरम कार्ड के लिए 1,500 रुपये तक की फी लगेगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ