US Visa Latest News: कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंधों में ढील और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियमितीकरण के साथ, यात्रियों की की संख्या बढ़ गई है। इस कारण वीजा नियुक्तियों में भी लंबा समय लगने लगा है। अमेरिका की यात्रा करने का सपना देखने वाले लोगों को खुद को फिलहाल थामना चाहिए क्योंकि उन्हें विजिटिंग वीजा प्राप्त करने के लिए अक्टूबर 2024 तक समय लग सकता है।

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट के अनुसार, ‘दिल्ली और मुंबई में, पहली बार गैर-आप्रवासी आगंतुकों को क्रमशः 758 और 752 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।’

विज्ञापन

विजिटर वीजा के लिए कोलकाता वालों को 779 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा और चेन्नई के लोगों को 617 का।

विज्ञापन

कब सुधरेंगे हालात

भारत में अमेरिकी दूतावास के COVID से पहले की तरह 100 प्रतिशत कर्मचारियों को वापस मिलने के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि रिकवरी के एक हिस्से के रूप में, भारत में अमेरिकी मिशन राष्ट्रीय हित और बार-बार यात्रा को प्राथमिकता दे रहा है। इस साल भारत में अमेरिकी मिशन ने लगभग 82,000 छात्रों का रिकॉर्ड तोड़ वीजा जारी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ