US tariff impact on Indian textiles: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ आज से लागू हो गया है। ऐसे में आज से अमेरिका जाने वाले भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इस बीच कपड़ा व्यापारियों ने बढे़ टैरिफ को लेकर चिंता जताई है। व्यापारियों की मानें तो उन्हें अपनी फैक्ट्रियों को बचाने, बड़े स्तर पर लोगों को निकालने से बचाने से बचाने के लिए लागत से कम कीमत पर अपने सामान को बेचना होगा। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 50 देशों से ज्यादा टैरिफ भारत पर लगाया है।
टैरिफ पर क्या बोले कपड़ा व्यापारी?
विदेशी कपड़ा व्यापारियों की एक संस्था एईपीसी के अध्यक्ष सुधीर सेखरी ने कहा कि हम इस भारी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करन की मांग करते हैं। एक्पोर्टर परेशान हैं क्योंकि उन्हें अपनी फैक्ट्रियों को चालू रखने और बड़े पैमाने पर लेबर की छंटनी से बचने के लिए लागत से कम दाम पर सामान बेचना होगा। एईपीसी ने आगे कहा कि भारतीय रेडिमेड गारमेंट्स के लिए अमेरिका एक प्रमुख बाजार है। 2024 में अमेरिका के कुल कपड़ा निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत थी।
चीन पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाता है अमेरिका
बता दें कि फिलहाल चीन रेडिमेड गारमेंट्स में अमेरिका को सबसे अधिक कपड़े का निर्यात करता है। उसकी बाजार में हिस्सेदारी 21.9 प्रतिशत है। यह 2020 में 27.4 प्रतिशत थीं चीन, वियतनाम और बांग्लादेश मिलकर अमेरिका को 49 प्रतिशत आपूर्ति करेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन पर 30 प्रतिशत और वियतनाम, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत टैरिफ निर्धारित किया है।
ये भी पढ़ेंः Gold Price in India: सोने की कीमत में आई गिरावट, रक्षाबंधन पर बहनों को ‘गोल्ड गिफ्ट’ करने का मौका
अमेरिका के साथ दोगुना हुआ व्यापार
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पिछले 10 साल में दोगुने से भी अधिका हो गया है। इसमें भारत की हिस्सेदारी ज्यादा है जबकि अमेरिका की कम है। 2015 में भारत-अमेरिका के बीच आपसी व्यापार 20 अरब डॉलर का था जोकि 2025 में बढ़कर 40 अरब डॉलर हो गया है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, दवा और कपड़ा क्षेत्र में हुई बढ़ोतरी है।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप के टैरिफ से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 545 और निफ्टी में 160 अंक की गिरावट
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
2 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
2 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
6 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
18 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines