Gold Price in India: सोने की कीमत में आई गिरावट, रक्षाबंधन पर बहनों को 'गोल्ड गिफ्ट' करने का मौका

Gold Price in India: देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत इस महीने रक्षाबंधन से हो रही है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो गोल्ड ले सकते हैं। आज देश में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold Price in India

Photo Credit- Social Media

Gold Price in India: अगस्त महीने की शुरुआत LPG की कीमत में गिरावट के साथ हुई। साथ ही आज सोने की कीमत में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। वैसे तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी थी, लेकिन आज सुबह से ही इसमें हल्की-फुल्की गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद से कीमत 1 लाख से नीचे पहुंच चुकी है। 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में 210 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 100 ग्राम सोना खरीदने पर 2,100 रुपये कम देने होंगे। गोल्ड के रेट में दिन में एक बार फिर से बदलाव होगा। जानिए आज किस राज्य में सोने की क्या कीमत है?

विज्ञापन

कितनी गिरी सोने की कीमत?

1 अगस्त को देश में सोने की कीमत में कमी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में (प्रति 10 ग्राम) 210 रुपये की गिरावट आई है। इसके साथ ही यह 99,970 रुपये में खरीदा जा सकता है। बीते दिन यह कीमत 1,00,180 रुपये थी। 18 कैरेट सोने का ताजा रेट 74,990 रुपये है, जिसमें 160 रुपये की मामूली गिरावट देखी जा रही है। वहीं, 22 कैरेट सोना 91,650 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 200 रुपये की कमी आई है।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में कितने में मिल रहा सोना

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,970 रुपये में बेचा जा रहा है। 22 कैरेट सोना 91,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,990 रुपये तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा कीमत में गिरावट 210 रुपये की आई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 99,820 रुपये, 22 कैरेट सोना 91,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,870 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार-यूपी में क्या है कीमत?

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोना 99,970 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोना 91,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,990 रुपये तक पहुंच गई है। पटना में 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) की कीमत 99,870 रुपये, 22 कैरेट सोना 91,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,910 रुपये में खरीदा जा सकता है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 99,820 रुपये, 22 कैरेट सोना 91,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 75,550 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ