टेक और आईटी सेक्टर में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अमेरिका की दिग्गज रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपनडोर ने भारतीय टेक जगत को एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने सभी तरह के ऑपरेशन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. ओपनडोर की इस ‘बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी’ का सीधा असर भारत में काम कर रहे करीब 250 कर्मचारियों पर पड़ा है, जिन्हें एक झटके में नौकरी से निकाल दिया गया है. कंपनी के सीईओ काज नेजातियन ने इस बड़े फैसले की घोषणा करते हुए साफ किया कि कंपनी अपने ऑपरेशनल रोल्स को अमेरिका में मौजूद अपने ग्राहकों के करीब ट्रांसफर कर रही है.
कुछ महीनों से चल रही थी तैयारी
सीईओ की ओर से कर्मचारियों के साथ साझा किए गए और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक इंटरनल कम्युनिकेशन के मुताबिक, यह छंटनी कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं है. कंपनी पिछले कुछ महीनों से बैकएंड पर काम को वापस अमेरिका ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पर काम कर रही थी. अब लिया गया यह ताजा फैसला भारत-बेस्ड टीम और ऑपरेशंस को पूरी तरह से वाइंड-अप करने की दिशा में आखिरी कदम है.
यह भी पढ़ें : Uber Layoffs 2026: उबर ने इस विभाग के 23% कर्मचारियों को निकाला; CEO बोले- ‘बदलाव जरूरी थे’
छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?
सीईओ नेजातियन ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ करते हुए कहा कि ओपनडोर का पूरा बिजनेस और उसके तमाम ग्राहक संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं. ऐसे में उनकी जरूरतों को पूरा करने वाला बैक-एंड ऑपरेशनल काम भी उन ग्राहकों के करीब रहकर ही सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है.
साथ ही कंपनी ने स्वीकार किया कि पहले कई प्रोसेस और डेटा मैनेजमेंट में मैन्युअल वर्कफ्लो को संभालने के लिए भारत में एक बड़ी टीम तैयार की गई थी. लेकिन अब तकनीक में हुए भारी सुधार और अमेरिका में ही एआई-सक्षम टीमों की शुरुआत के बाद विदेशों में इन मैन्युअल कार्यों को बनाए रखने की जरूरत खत्म हो गई है.
यह भी पढ़ें : Bank Layoff: इंसानों की जगह काम करेंगे रोबोट और AI! इस बड़े इंटरनेशनल बैंक ने किया 7,000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान
भारतीय टीम की तारीफ
आमतौर पर कंपनियों में छंटनी होने पर एम्प्लॉइज के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन ओपनडोर के सीईओ ने साफ किया कि इस छंटनी का भारत की टीम के काम या प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने भारतीय वर्कफोर्स के योगदान की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद टेलेंटेड प्रोफेशनल बताया.
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
6 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
59 mins agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
17 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines