अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब सीधे आपकी और हमारी जेब पर असर डालने वाला है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से ईरान पर इतिहास का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगाने की धमकी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आग लग गई है.
आज यानी 21 अगस्त 2026 को ब्रेंट क्रूड $93 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ऐसे में अगर आप उम्मीद लगाए बैठे थे कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होंगे, तो इस खबर से आपकी उम्मीदों को झटका लग सकता है. आइए समझते हैं कि अमेरिका-ईरान विवाद क्या है, क्रूड ऑयल के दाम क्यों भाग रहे हैं और भारत में इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.
अमेरिकी वित्त मंत्री की बड़ी धमकी और क्रूड में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते या बातचीत के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वे ईरान पर दोहरा प्रहार कर रहे हैं. उन्होंने प्रमुख समुद्री रास्तों में ईरान की नाकाबंदी पहले ही कर रखी है और अब उस पर इतिहास के सबसे सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. यह अपडेट आते ही क्रूड के दाम में उछाल आ गया. सिर्फ इसी हफ्ते ही कच्चे तेल के दामों में लगभग 6% का उछाल दर्ज किया जा चुका है.
क्या है समुद्र मंथन योजना, जिसमें 84 हजार करोड़ का निवेश क्यों कर रहा भारत? कच्चे तेल की होगी बचत
कच्चे तेल के आज के भाव (21 अगस्त 2026):
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude): $93.66 प्रति बैरल
WTI क्रूड (US Crude): $86.62 प्रति बैरल
क्या $100 प्रति बैरल के पार जाएगा कच्चा तेल?
बीपीएन फिनकैप के बाजार विशेषज्ञ एके निगम का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव इसी तरह बढ़ता रहा और सप्लाई चैन में रुकावट आई, तो ब्रेंट क्रूड बहुत जल्द $100 प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर सकता है. अमेरिका और ईरान दोनों ही अपने रुख पर अड़े हुए हैं, जिससे तेल बाजार में अनिश्चितता का माहौल है.
भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों पर फिरा पानी
भारतीयों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश में ईंधन सस्ता होगा? इसे लेकर एके निगम ने बताया कि फिलहाल इसकी संभावना बहुत कम है. कम से कम अगले दो महीनों में तो इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं. भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात (Import) करता है. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, तो भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) का इंपोर्ट बिल बढ़ जाता है.
अगर ग्लोबल मार्केट में कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने के बजाय बढ़ने का खतरा मंडराने लगेगा. अगस्त महीने में अब तक सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12/लीटर | डीजल ₹97.83/लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹111.21/लीटर | डीजल ₹97.83/लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76/लीटर | डीजल ₹99.55/लीटर
बेंगलुरु: डीजल ₹98.80/लीटर
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
43 mins agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
1 hr ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
3 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
9 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
12 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
13 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines