US Dept Rise: अमेरिका में हाल ही में कराए गए कॉन्फ्रेंस बोर्ड सर्वे के मुताबिक, वहां अर्थव्यवस्था तेजी से मंदी की ओर बढ़ रही है। लोगों का भरोसा कम हो रहा है और जॉब मार्केट पर दबाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने चुनाव के समय बचत और फिजूलखर्ची रोकने का वादा किया था, अब भारी खर्च कर रहे हैं। नतीजा यह है कि अमेरिका पर रोजाना करीब 21 अरब डॉलर का कर्ज बढ़ रहा है। सिर्फ 48 दिनों में ही यह कर्ज 1 ट्रिलियन डॉलर (86 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसे में अब अमेरिका दुनिया में सबसे बड़ा कर्जदार देश बन गया है।
GDP से भी ज्यादा खर्च
आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा सरकार अपनी सालाना जीडीपी का करीब 44% खर्च कर रही है। यह खर्चा दूसरे विश्व युद्ध और 2008 की मंदी से भी ज्यादा है। कोरोना काल में तो यह आंकड़ा 54% तक पहुंच गया था। बीते 2 सालों में अमेरिका का कर्ज बढ़कर 37.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है और ट्रंप के आने के बाद सिर्फ 48 दिनों में 1 ट्रिलियन डॉलर और जुड़ गया है। अगस्त के पहले 3 हफ्तों में ही कर्ज में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
राजकोषीय घाटा
अमेरिका का सिर्फ कर्ज ही नहीं, बल्कि उसका राजकोषीय घाटा भी बढ़ रहा है। वर्तमान में घाटा 1.63 ट्रिलियन डॉलर (140 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच चुका है। यह पिछले साल से 109 अरब डॉलर ज्यादा है। माना जा रहा है कि यह पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर के घाटे की ओर बढ़ सकता है। पिछले साल की तुलना में इसमें 7.4% की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें- भारतीय शेयर बाजार पर ट्रंप टैरिफ का असर, Sensex 600 अंक और Nifty 0.7 प्रतिशत गिरा
जुलाई में रिकॉर्ड खर्च
जुलाई महीने में अमेरिकी सरकार का खर्च 9.7% बढ़कर 630 अरब डॉलर हो गया, जो जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, इसी दौरान राजस्व (कमाई) सिर्फ 2.5% बढ़कर 338 अरब डॉलर रहा, जिसमें से 30 अरब डॉलर टैरिफ से मिले।
घटता उपभोक्ता विश्वास
इसी सर्वे में सामने आया है कि अगस्त में उपभोक्ताओं का भरोसा और भी कमजोर हुआ है। रोजगार बाजार को लेकर चिंता लगातार बढ़ी है। कॉन्फ्रेंस बोर्ड का उपभोक्ता विश्वास सूचकांक अगस्त में 1.3 अंक गिरकर 97.4 पर आ गया, जो जुलाई में 98.7 था। वहीं, आय, रोजगार और कारोबारी हालात पर आधारित नंबर 1.2 अंक गिरकर 74.8 तक पहुंच गया। ऐसे में हो सकता है कि अमेरिका में जल्द ही मंदी गहरा सकती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines