अमेरिका और कनाडा के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर बातचीत आखिरी समय में विफल रही, जिसके बाद अमेरिका ने कनाडा से इंपोर्ट होने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है. यह नई टैरिफ नीति को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप सरकार को आड़े हाथ लिया और पलटवार करने की चेतावनी भी दी. ट्रेड डील की जानकारी देते हुए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने बताया कि कनाडा ने पहले जिन शर्तों पर सहमति जताई थी, अब उन समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया है.
PM मार्क कार्नी ने क्या कहा?
जेमिसन ग्रीर के अनुसार, अमेरिका ने कनाडा को अपने मार्केट में आने वाले किसी भी बड़े निर्यातक देश से बेहतर ऑफर देने की पेशकश की थी, लेकिन कनाडा की नई मांगों और पूर्व में किए गए वादों से पीछे हटने के रवैये ने पूरी बातचीत को विफल कर दिया. दूसरी ओर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी रुख को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अंतिम समय में अमेरिका द्वारा शर्तों में बदलाव किया गया जो न सिर्फ अनुचित और इंप्रैक्टिकल थे, बल्कि इससे किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा होता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नैटली हार्प? डोनाल्ड ट्रंप की सबसे करीबी भरोसेमंद, अमेरिकी राष्ट्रपति को क्यों देती हैं जान बचाने का क्रेडिट
कनाडा-अमेरिका के बीच पुराना विवाद
गौरतलब है कि कनाडा पर लगाया जाने वाला अमेरिकी टैरिफ बुधवार को आधी रात से लागू होने वाला था, लेकिन बातचीत जारी रखने के लिए ट्रंप प्रशासन ने समय-सीमा तीन दिन के लिए बढ़ा दी थी. इसके बावजूद दोनों पक्ष तय समय के भीतर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके. आपको बता दें कि अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक मतभेद दशकों पुराने हैं, जिनमें कनाडाई लकड़ी उद्योग और डेयरी बाजार तक अमेरिकी पहुंच जैसे मुद्दे लंबे समय से विवाद की वजह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 3828 लाख करोड़ कर्ज के तले दबा अमेरिका, जानें किस सेक्टर में बढ़ रहा खर्च, जनता पर क्या पड़ेगा असर?
इसके बावजूद दोनों देशों के बीच पिछले साल करीब 880 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था, और हर दिन लगभग तीन लाख तीस हजार लोग और दो अरब डॉलर मूल्य का सामान दोनों देशों की सीमा पार करता है. हालांकि आशंका जाताई जा रही है कि ट्रेड डील कैंसिल होने का असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते के साथ-साथ राजनीतिक रिश्तों पर भी पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
48 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines