UPI Users Alert: डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए कई लेनदेन जैसे काम को कहीं भी रहकर आसानी से किया जा सकता है। गूगल पे (Google Pay) भीम (BHIM), फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल ऐप यूपीआई के जरिए लेनदेन का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत में कई लोगों द्वारा किया जाता है। सिर्फ पेमेंट के लिए ही नहीं बल्कि बैंक बैलेंस को चेक करने तक के लिए UPI ऐप्स का यूज किया जाता है। यूपीआई से जुड़े नियम में बदलाव होने से कुछ यूजर्स पर फर्क पड़ सकता है।
दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा यूपीआई सिस्टम से संबंधित नियमों में 1 अगस्त बदलाव किया जाएगा। इसके पीछे की वजह सिर्फ UPI सिस्टम पर लोड कम करना है। इसके अलावा हैकर्स या फ्रॉड से बचाव के लिए भी NPCI की ओर से नियम लागू किए जाते रहते हैं।
31 जुलाई तक बैंक बैलेंस चेक करना आसान
NPCI के अनुसार 1 अगस्त से एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) यूज को लेकर नए नियम आ रहे हैं। ऐसे में यूपीआई यूजर्स का एक्सपीरिएंस थोड़ा बदल सकता है। यूजर्स के लिए यूपीआई ऐप पर बैलेंस चेक करना आसान नहीं रहेगा। 31 जुलाई तक आप कितनी बार भी बैंक बैलेंस को चेक कर सकते हैं लेकिन 1 अगस्त से नए नियम लागू हो जाएंगे। इसके तहत यूपीआई पेमेंट ऐप पर बैंक बैलेंस को अधिक बार चेक नहीं कर सकेंगे। इसे देखने पर लिमिट लगा दी जाएगी।
1 अगस्त से कितनी बार चेक कर सकेंगे बैलेंस?
NPCI के नियम लागू होने से यूपीआई ऐप पर प्रतिदिन सिर्फ 50 बार बैंक बैलेंस को चेक किया जा सकेगा। बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर की डिटेल्स को 25 से अधिक बार नहीं देख सकेंगे।
Auto Payments से जुड़े बदलाव
यूपीआई के नए नियम के मुताबिक एक फिक्स्ड टाइम पर ऑटो पेमेंट्स हो सकेंगी। यूपीआई ऐप से पेमेंट करना चाहते हैं तो ओटीटी या अन्य सब्सक्रिप्शन के लिए ऑनलाइन ऑटो पेमेंट्स को सिर्फ नॉन-पीक ऑवर्स में किया जाएगा। इसका समय सुबह 10 बजे से पहले का होगा। जबकि, दोपहर का समय 1 से 5 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रात का समय 9 बजकर 30 मिनट के बाद रहेगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि NPCI के अनुसार यूपीआई संबंधित नियमों को बदलने के लिए सभी बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को कह दिया गया है। 31 जुलाई तक इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके पीछे की वजह सिर्फ UPI सिस्टम पर अधिक लोड को कम करना है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Alert! 14 जून से पहले जल्दी करें ये काम, वरना आधार अपडेट के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines