UPI Transaction Limit 2025: आज से बदले UPI के रूल्स, PhonePe, Gpay यूजर्स को जानना जरूरी

NPCI ने 15 सितंबर 2025 से UPI लेनदेन की नई सीमाएं लागू करने का एलान किया है। इंश्योरेंस प्रीमियम, कैपिटल मार्केट निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और ट्रैवल बुकिंग पर अब एक ट्रांजैक्शन में 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव होगा। यहां पढ़ें डीटेल।

UPI

News 24 GFX

UPI Transaction Limit 2025: राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 15 सितंबर 2025 से UPI लेनदेन की नई सीमाएं लागू होंगी। अब बीमा प्रीमियम, कैपिटल मार्केट निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट जैसी खास कैटेगरी में एक बार में 5 लाख तक का भुगतान किया जा सकेगा। NPCI ने हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग डेली लिमिट भी तय की है। इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस और ट्रैवल जैसी कैटेगरी के लिए 24 घंटे में ₹10 लाख तक का भुगतान संभव होगा। वहीं, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए सीमा थोड़ी कम रखी गई है, जहां एक दिन में अधिकतम 6 लाख रुपये तक का ही भुगतान किया जा सकेगा।

आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

आम लोगों के लिए पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने की सीमा अब भी 1 लाख रुपये प्रति दिन ही रहेगी। यह सुविधा पहले की तरह PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय UPI ऐप्स पर उपलब्ध होगी।

बड़े ट्रांजैक्शन में आसानी

नई लिमिट्स का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्हें अक्सर बड़े पेमेंट करने पड़ते हैं। अब इंश्योरेंस प्रीमियम, शेयर मार्केट निवेश, महंगी ट्रैवल बुकिंग, ज्वेलरी शॉपिंग और बिजनेस ट्रांजैक्शन जैसे पेमेंट्स एक ही ट्रांजैक्शन में पूरे किए जा सकेंगे। इससे बार-बार छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन करने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

बदलाव का मकसद

NPCI का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य हाई-वैल्यू पेमेंट्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है। इससे ग्राहकों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही डिजिटल लेनदेन पर भरोसा और बढ़ेगा। जानकारों का मानना है कि यह कदम अर्थव्यवस्था में कैशलेस ट्रांजैक्शन को और मजबूत करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ