RBI New Rule: बैंक में खाता है तो जरूर करें ये काम, वरना होगा बंद, इसी महीने है आखिरी तारीख

RBI New Rule Re KYC Update Rule Must follow: भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी खाता धारकों को सूचित किया है कि अगर किसी ने अपने बैंक अकाउंट की री केवाईसी नहीं करवाई तो तुरंत करवा लें. इसी महीने आखिरी तारीख है। इसके नियम भी जारी हुए हैं.

Reserve Bank Of India

RBI New Rule Re KYC Update Rule Must follow: भारतीय रिज़र्व बैंक के इस नियम को मानना सभी बैंक खाता धारकों के लिए बहुत आवश्यक है. अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए कृपया अपना KYC अपडेट करें। बैंक खातों के रजिस्टर्ड मोबाइल यूजर्स के पास आरबीआई की ओर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आ रहा है, जिसमें कहा गया है कि क्या आपके बैंक ने आपको सूचित किया है कि आपके खाते के लिए री केवाईसी आवश्यक है? साथ ही बैंक खाते को अपडेट करने की प्रक्रिया भी समझाई गई है.

विज्ञापन

बैंक खाते में कैसे अपडेट करें KYC

बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के लिए अपने नजदीक बैंक की शाखा में जाएं. अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो पंचायत कैंप में जाएं. अपने साथ आधार / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / NREGA जॉब कार्ड साथ ले जाएं. यदि विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो स्वयं घोषणा (Self-declaration) ही पर्याप्त है. केवाईसी अपडेट करने का अभियान भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से चलाया गया है.

विज्ञापन

केवाइसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

भारतीय रिज़र्व बैंक का केवाइसी अपडेट करवाने का अभियान 01 जुलाई से शुरू हुआ था. यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। आरबीआई के पोस्टर में स्पष्ट रूप से अंकित है कि केवाईसी अपडेट करवाएं और अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखें. केवाईसी अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का ब्यौरा भी ब्रोशर में अंकित है. साथ ही यह भी लिखा कि इस बारे में अन्य किसी भी जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://rbikehtahai.rbi.org.in/ पर विजिट करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ