UPI Scams: एक नहीं कई प्रकार के होते हैं यूपीआई घोटाले! जानिए बचाव के तरीके

UPI Scams: डिजिटल भुगतान करते हैं तो आपके लिए यूपीआई स्कैम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ये कितने प्रकार का होता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है?

upi frauds complaints, how to get money back from upi frauds, upi scams in india, types of upi frauds, upi frauds news, how do i find scammer details from just a upi transaction id?, upi frauds complaints rbi, rbi guidelines for upi frauds in banks,

UPI Scams: यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस जिसके जरिए कहीं से भी कभी भी हम किसी के साथ डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। भारतीयों के बीच इस तरह के डिजिटल भुगतान प्रक्रिया को बहुत पसंद किया जाता है। हालांकि, देश में यूपीआई से संबंधित कई तरह के फ्रॉड और स्कैम जैसे मामले भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। इन स्कैम के जरिए पल भर में किसी के भी खाते से लाखों रुपये उड़ जाते हैं। एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए पल भर में उड़न छू हो जाती है। ऐसा अगर आप अपने साथ नहीं चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

कुछ बचाव के तरीके और यूपीआई स्कैम के प्रकार की पहचान कर लेनी चाहिए। एनपीसीआई द्वारा यूजर्स को यूपीआई के कई घोटालों के बारे में बताया गया है कि वो कैसे काम करता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

क्या है UPI स्कैम?

यूपीआई यूजर्स के साथ डिजिटल लेनदेन के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड किया जाता है। स्कैमर्स इस घोटाले को लिंक, ओटीपी के अलावा अन्य तरह से यूपीआई घोटाला कर सकते हैं। फोन को हैक करके भी फ्रॉडस्टर्स यूजर्स का बैंक खाता खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीआई स्कैम कितने प्रकार के होते हैं? (Types of UPI Scam)

  1. फर्जी निवेश योजनाएं।
  2. जल्दबाजी में भुगतान करवाना।
  3. फर्जी बिल स्कैम।
  4. फर्जी कस्टमर केयर सपोर्ट नंबर।
  5. फर्जी लिंक या ओटीपी
  6. पर्सनल डिटेल्स के लिए हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करवाना।

इन सबके अलावा भी कई तरह के यूपीआई स्कैम हो सकते हैं। पिछले कई सालों से जब से डिजिटल भुगतान को ज्यादा लोगों ने अपनाया है, तब से इस तरह घोटालों में भी बढ़ोतरी होती आ रही है। ऑनलाइन घोटाले को साइबर क्राइम माना जाता है, जिसकी एफआईआर और शिकायत साइबर पुलिस को की जा सकती है।

यूपीआई ‘ज्ञान से, ध्यान से’ अभियान

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से यूपीआई स्कैम (Types of Scams) से बचाव करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नाम ‘ज्ञान से, ध्यान से’ (Gyaan Se, Dhyaan Se) अभियान है। इसके जरिए यूजर्स को घोटालेबाज से खुद का बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीआई स्कैम से कैसे कर सकते हैं बचाव?

अगर आप भी डिजिटल लेनदेन करते हैं और इसके लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। डिजिटल भुगतान करते समय सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। किसी के साथ भी अपना UPI PIN Code, ओटीपी, पासवर्ड आदि को शेयर न करें। किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी वेबसाइट के जरिए या इंटरनेट पर सर्च करके लिए गए कंपनी कस्टमर केयर सपोर्ट नंबर पर कॉल न करें। किसी भी तरह की गतिविधि या बैंक ट्रांजैक्शन होने पर साइबर पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए New UPI Scam / Fraud के बारे में जानिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ