सरकार यूपीआई से पेमेंट करने को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में ‘पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट’ में संशोधन विधेयक पेश किया है. इसके जरिए आने वाले समय में चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने का कानूनी ढांचा तैयार किया जा रहा है. हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल किसी भी प्रकार का चार्ज तुरंत लागू नहीं किया गया है और न ही इस पर कोई अंतिम फैसला लिया गया है.
किस-किस पर पड़ेगा असर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कानून के प्रस्ताव में आम ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. विचाराधीन प्रस्तावों में से एक यह है कि 2,000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.3% से 0.5% का शुल्क लगाया जाए. वहीं, यह शुल्क केवल उन बड़े कारोबारियों पर लागू करने का विचार है जिनका एनुअल टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है. छोटे दुकानदार, किराना स्टोर और छोटे व्यापारी इससे से पूरी तरह बाहर रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें : गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराने की नहीं, पैसे वापस पाने का भी है तरीका
क्यों उठ रही चार्ज लगाने की मांग?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स में डिजिटल पेमेंट्स इंडस्ट्री के दिग्गजों के हवाले से लिखा गया है कि बिना किसी चार्ज पर UPI सर्विस देने से कोई एक बिजनेस मॉडल बनाना मुश्किल हो रहा है. पेमेंट कंपनियों का कहना है कि चार्ज नहीं लेने की वजह से हमें कोई कमाई नहीं होती और ऐसे में वे नई टेक्नोलॉजी, सिक्युरिटी सिस्टम या अन्य चीजों में ज्यादा इंवेस्ट नहीं कर पा रहे.
फिनटेक कंपनियों के लिए कमाई का मौका
अगर यूपीआई ट्रांजिक्शन पर ये चार्ज लागू किया जाता है तो पेटीएम और पाइन लैब्स जैसी फिनटेक कंपनियों के लिए कमाई का अच्छा मौका है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस चार्ज से हर साल ये कंपनियां 5,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक का रैवन्यु जनरेट कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें : इंटरनेट खत्म होने पर भी कर पाएंगे UPI Payment! जानिए बिना नेटवर्क कैसे भेज सकेंगे अपनों को पैसे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कानून को लेकर अधिकारी अभी भी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यह चार्ज कैसे और कितना लगाया जाए.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
16 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
17 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines