UPI Payment Account Closure Rule: ऑनलाइन लेनदेन के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। पेटीएम, फोन पे, गूगल पे जैसी कंपनियों से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है। दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से यूपीआई पेमेंट को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसका पालन न करने पर NPCI की ओर से खातों को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि NPCI ने क्या नई गाइडलाइन जारी की है और किस कारण आपके खाते को बंद कर दिया जा सकता है?
क्या है एनपीसीआई की नई गाइडलाइन?
एनपीसीआई की ओर से नई गाइडलाइन को जारी किया गया है। इसके तहत अगर किसी यूपीआई पर 1 साल से किसी तरह की कोई ट्रांजेक्शन नहीं की है, तो ऐसे यूपीआई अकाउंट को एनपीसीआई बंद कर देगा। हालांकि इससे यूजर्स पर कोई भी असर नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja से पहले 15वीं किस्त आने पर किसान हुए खुश! आपको नहीं मिली, तो यहां से करें पता
किन यूपीआई यूजर्स की आईडी नहीं होगी बंद?
ऐसे यूपीआई यूजर्स जिनकी आईडी नंबर पर कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है, लेकिन वो उस आईडी का इस्तेमाल करके अकाउंट का बैलेंस चेक करते हैं, तो ऐसे अकाउंट बंद नहीं होंगे। यूपीआई की ओर से ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई यूजर्स खाते से लिंक फोन नंबर को बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से संबंधित यूपीआई खाते को बंद नहीं करते हैं, तो ऐसे खातों को एनपीसीआई बंद करने वाला है।
यूपीआई यूजर्स को भेजा ई-मेल पर अलर्ट
सिक्योर एक्सपेरियंस देने के तहत यूपीआई से संबंधित इस गाइडलाइन को जारी किया गया है। इस साल कई यूपीआई आईडी से जुड़े खाते इनएक्टिव हैं, जिन्हें 31 दिसंबर 2023 से बंद करने की शुरुआत की जाएगी। इस लेकर एनपीसीआई ने यूजर्स को ई-मेल के जरिए अलर्ट भी किया है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Scam Alert! जल्दी लॉक करें आधार बायोमेट्रिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
यूपीआई आईडी को बंद होने से कैसे बचाएं?
अगर आपने भी अपनी यूपीआई आईडी के जरिए 1 साल से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया है और इस खाते को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इंस्टेंट लेनदेन करना होगा। हालांकि, 1 साल से ज्यादा समय हो गया है और आपकी यूपीआई आईडी से कोई लेनदेन नहीं हुआ है तो वो बंद हो जाएगा, जिसे एक्टिव करने के लिए आपको फिर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाना होगा।
बिना इंटरनेट के भी UPI Payment करने की सुविधा
अपने मोबाइल फोन से आप *99# डायल करके 1 नंबर दर्ज करने के बाद पैसे भेजने का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके बाद जिसे पैसे भेजना चाहते हैं उसका फोन नंबर या UPI ID या बैंक खाता नंबर दर्ज कर दें। साथ ही जितना पैसा भेजना है उतनी रकम भी एड करके अपना UPI पिन दर्ज कर दें। इस तरह से आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए अधिकतम शुल्क 0.50 रुपये लिया जाएगा।
यहां वीडियो के जरिए जानिए यूपीआई आईडी बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines