अगर आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए UPI से पेमेंट करते हैं या फिर ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी के लिए RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो वित्त मंत्रालय की तरफ से आपके लिए बेहद काम की खबर आई है. सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर साफ कर दिया है कि 2000 रुपये तक के UPI लेन-देन पर किसी भी तरह का शुल्क (Charge) नहीं लगाया जाएगा.
इस संबंध में वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवाएं विभाग) ने 14 सितंबर 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है.
क्या कहता है सरकार का नया नोटिफिकेशन?
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना (Notification S.O. 5067(E)) के अनुसार, पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 (Payment and Settlement Systems Act, 2007) की धारा 10A के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने नीचे दिए गए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों को निर्देशित किया है:
- RuPay पावर्ड डेबिट कार्ड (Debit Card powered by RuPay)
- 2000 रुपये तक के UPI लेन-देन (Unified Payments Interface – UPI transactions upto Rs. 2,000)
कोई भी बैंक या ऐप नहीं वसूल पाएगा शुल्क
अधिसूचना के बिंदु 2 में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बैंक या सिस्टम प्रदाता (System Provider/Payment Apps) इन तय इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भुगतान करने वाले या भुगतान प्राप्त करने (MDR/सर्चार्ज आदि) वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष (Directly) या अप्रत्यक्ष (Indirectly) रूप से कोई भी शुल्क नहीं लगाएगा.
QR कोड और इंटरनेट दोनों की छुट्टी! UPI का नया Tap and Pay फीचर हुआ लॉन्च, बिना ऐप खोले होगा पेमेंट
आम लोगों और दुकानदारों को क्या होगा फायदा?
ग्राहकों को छोटे-मोटे UPI लेन-देन या ऑनलाइन खरीदारी पर किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता नहीं रहेगी. व्यापारी या दुकानदार ग्राहकों से UPI या RuPay कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक का पेमेंट बिना किसी अतिरिक्त मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के स्वीकार कर सकेंगे. इस फैसले से देश में कैशलेस इकोनॉमी और डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और अधिक मजबूती मिलेगी.
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
3 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
3 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
9 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
10 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
11 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
11 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines