UPI Lite Advantages and Disadvantages: डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दूरदराज लेनदेन करना बेहद आसान हो चुका है और इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेमेंट करने के लिए यूपीआई एक खास जरिया है। यूपीआई ऐप से छोटे-मोटे लेनदेन से लेकर बड़ा ट्रांजैक्शन भी आसानी से किया जा सकता है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन पेमेंट ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा यूपीआई से जुड़े फीचर्स और अपडेट को जारी किया जाता है।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के अलावा NPCI की ओर से लाइट वर्जन भी पेश किया जाता है, जिसे यूपीआई लाइट के नाम से जाना जाता है। एक फास्ट पेमेंट ऐप माना जाने वाला यूपीआई लाइट छोटे-मोटे लेनदेन के लिए बेस्ट है, आइए आपको यूपीआई लाइट के फायदे और नुकसान बताते हैं।
कब हुई थी UPI Lite की शुरुआत?
सितंबर 2022 में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन पेमेंट ऑफ इंडिया (National Payment Corporation Payment of India) ने यूपीआई लाइट पेमेंट ऐप को पेश किया। इसके माध्यम से यूजर्स के लिए बिना पिन दर्ज किए लेनदेन करना आसान हुआ है। हर पेमेंट के लिए यूजर को पिन दर्ज नहीं करना पड़ता है।
कैसे करें यूपीआई लाइट का इस्तेमाल?
दरअसल, यूपीआई लाइट के फोन ऐप पेमेंट है जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं। यूपीआई लाइट ऐप को आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। Pay Now ऑप्शन को चुनने के बाद आप UPI Lite पर क्लिक करके QR कोड या फोन नंबर के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिना इंटरनेट के ऐसे कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
यूपीआई लाइट के फायदे
- यूपीआई लाइट से पेमेंट के लिए पिन की जरूरत नहीं है।
- आप इसकी मदद से 5000 रुपये तक डेली पेमेंट कर पाएंगे।
- रियल-टाइम ट्रैकिंग फीचर के कारण हर लेनदेन का रिकॉर्ड होता है।
- ये ऐप NPCI और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के तहत काम करता है।
- प्रति लेनदेन की सीमा 1000 रुपये तक है।
यूपीआई लाइट के नुकसान
- यूपीआई लाइट वॉलेट में एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपये ही रख सकते हैं।
- एक बार में आप सिर्फ 1000 रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।
- यूपीआई लाइट से पेमेंट की जा सकती है, आप रिसीव नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI को लेकर RBI का बड़ा फैसला! बढ़ा दी एक बार की लेनदेन लिमिट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines