Updated ITR Filing Deadline: 1 अप्रैल 2024 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने जा रहा है। टैक्सपेयर्स के पास आयकर रिटर्न (आईटीआर) को अपडेट करने का कम समय बचा है। ऐसे में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कई लोगों को उनके वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) में चिह्नित अहम ट्रांजेक्शन से जुड़े ईमेल भेजे गए हैं। जानें किसे आ रहे ये ईमेल और क्या है अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख?
किसे आते हैं ये ईमेल?
यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक ई-कैंपेन है। इसमें उन टैक्सपेयर्स को ईमेल कर अलर्ट किया जा रहा है, जिनके एडवांस टैक्स और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में फर्क है। आयकर विभाग अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी पर फीडबैक इकट्ठा करने के लिए एआईएस/कंप्लायंस पोर्टल के माध्यम से टैक्सपेयर्स से कांटेक्ट करता है। प्रोसेस पूरा करने के लिए टैक्सपेयर्स को ई-कैंपेन सेक्शन में उठाए गए सवालों का जवाब देने या स्पष्टीकरण देने की जरूरत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये 7 नियम, LPG गैस सिलेंडर से लेकर PF का नाम शामिल
कौन से ट्रांजेक्शन किए जाते हैं हाइलाइट?
ये ई-अभियान अलग-अलग टॉपिक पर फोकस कर सकते हैं, जिसमें फाइनेंशियल ईयर के दौरान टैक्सपयेर्स द्वारा रिटर्न न भरना या अहम/हाई वैल्यू के ट्रांजेक्शन शामिल हैं।
अपडेटेड रिटर्न के लिए आखिरी तारीख क्या है?
एक टैक्सपेयर अपने पहले जमा किए गए रिटर्न में गलतियों या चूक को ठीक करने के लिए एक अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकता है। नतीजतन इनकम की फिर से कैलकुलेशन करने पर अतिरिक्त कर देनदारी (Additional Tax Liability) हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 (असेसमेंट ईयर 2021-22) के लिए अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है।
यह भी पढ़ें: बैंकों को लेकर RBI का बड़ा अपडेट, इन दिनों भी चालू रहेंगे बैंक, जानें कौन-सी सर्विस का उठा सकेंगे लाभ
चार्टर्ड अकाउंटेंट मिहिर तन्ना, एस.के. पटोदिया एलएलपी में एसोसिएट डायरेक्टर-डायरेक्ट टैक्स का कहना कि उनका मामला ई-वेरिफिकेशन स्कीम 2021 के तहत ई-वेरिफिकेशन के लिए चुना गया है। ई-वेरिफिकेशन स्कीम 2021 कंप्लायंस पोर्टल के “नोटिस” टैब पर क्लिक करने के बाद “ई-अभियान” टैब के तहत दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि ईमेल उन टैक्सपेयर्स को भेजे जाते हैं जिन्होंने या तो अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया है या जिनकी दाखिल आईटीआर में बताई गई जानकारी डिपार्टमेंट के पास उपलब्ध जानकारी से मेल नहीं खाती।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
11 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
15 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
15 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
16 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
21 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
22 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines