UP New Expressway: जेवर एयरपोर्ट से न्यू नोएडा की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक नया एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। जो सीधे तौर पर एयरपोर्ट को न्यू नोएडा से जोड़ने का काम करेगा। 16 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेस वे 4 या 6 लेन का होगा। इसके लिए हरी झंडी मिलने के बाद अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बनने से आसपास के जिलों में भी विकास में तेजी आएगी।
नोएडा अथॉरिटी के मास्टर प्लान-2041 को सरकार की मंजूरी मिल गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसको अब मंजूरी दी है लेकिन नोएडा अथॉरिटी से इसके लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले YEIDA का जबरदस्त ऑफर! लॉन्च होगी 2 हजार प्लॉट की नई स्कीम! हर वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन
बेहतर होगी कनेक्टिविटी
नोएडा में विकास के लिए बहुत से काम किए जा रहे हैं। एक तरफ जेवर एयरपोर्ट की हर तरफ चर्चा है तो अब इसकी कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट को रुंधी से चोला तक जोड़ने का प्लान है। इस प्लान को शुरू करने में जमीन अधिग्रहण की वजह से रुकावट आ रही थी, जो अब सुलझ गई है। जल्द ही इस 16 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे को तैयार किया जाएगा।
रोजगार के लिए बनाई जाएंगी कंपनियां
जो रेलवे लाइन बनाई जाएगी वहां पर 1500 हेक्टेयर में एक लॉजिस्टिक पार्क भी बनाया जाना है। इसमें ऐसी कंपनियां भी शामिल होंगी जिसमें प्लेन के इंजन और दूसरे पार्ट्स बनाए जाएंगे। यानी एयरपोर्ट की जरूरत की चीजों के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल उड़ानें भी रहेंगी, जिससे व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। कहा जा सकता है कि मास्टर प्लान-2041 में वह हर चीज शामिल होगी, जिससे शहर का विकास तेजी से किया जा सकता है।
क्या है मास्टर प्लान- 2041?
नोएडा प्राधिकरण जो मास्टर प्लान 2041 लेकर आया है, उसको दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इंवेस्टमेंट रीजन (DNGIR) नाम दिया गया है। इसकी मंजूरी के लिए इसी साल जनवरी में फाइल तैयार की गई थी। इसको लेकर जो भी आपत्तियां दर्ज हुईं उसको सुलझाकर प्लान को मंजूरी दी गई। इसके तहत करीब 85 गांवों की जमीन एक्वायर की जाएगी। इसके बनने से 2040 तक कुल 1.2 मिलियन (12 लाख) रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
नोएडा के मास्टर प्लान 2041 में बुलंदशहर के आसपास के गांवों को शामिल किया है। इन गांवों की जमीन पर लॉजिस्टिक, वेयरहाउस और कार्गो हब का दायरा बढ़ जाएगा। इसमें चोला तक रेलवे लाइन के अलावा एक्सप्रेस वे बनने से एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। इसके बनने से कई जिलों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Jewar Airport से जुड़ी गुड न्यूज, 25 घरेलू और 3 विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, ट्रायल की तारीख रिवील
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
2 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
3 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
12 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
18 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
21 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
23 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines