हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरे वाह! सिर्फ 2 रुपये में मिल रहा है Unlimited Food और गेमिंग का मजा, जानें कैसे?

Unlimited Food for just Rs 2: आज हम आपको जिस लाउंज के बारे में बताने जा रहे हैं वहां सिर्फ 2 रुपये में अनलिमिटेड फूड, ड्रिंक्स और गेमिंग का मजा मिलता है। आइए जानते हैं कि आप वहां कैसे पहुंच सकते हैं?

विज्ञापन
सिर्फ 2 रुपये में अनलिमिटेड खाना

Unlimited Food at Just Rs 2 with Rupay card: अगर आपको 2 रुपये दिए जाए तो आप उतने रुपये में क्या-क्या खरीदने का सोच सकते हैं? शायद ये सवाल ही आपको अटपटा लग रहा होगा क्योंकि इस महंगाई के दौर में दो रुपये तो दूर की बात है 100 का नोट ही 10 रुपये के बराबर लगने लगा है। ऐसे में हमारा सवाल आपको हैरान करने वाला होगा ही, लेकिन अगर हम आप से कहें कि आप सिर्फ 2 रुपये में जितना मर्जी उतना खाना खा सकते हैं। ये ही नहीं 2 रुपये में ड्रिंक्स और गेम्स खेलने का मजा भी उठा सकते हैं।

दरअसल, आज हम आपको एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए खाने-पीने से लेकर एन्जॉय करने के लिए किफायती साबित हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे और कहां से आप सिर्फ 2 रुपये में Unlimited Food और गेमिंग का मजा उठा सकते हैं?

सिर्फ 2 रुपये में खाने-पीने का मजा

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक नया Rupay का लाउंज खुला है, जिसका फायदा यात्रियों को यात्रा के दौरान मिल सकेगा। अगर आपकी फ्लाइट लेट है या आप वक्त से पहले हवाई अड्डा पहुंच गए हैं तो दिल्ली एयरपोर्ट के इस लॉउंज में आनंद उठाने के लिए जा सकते हैं। बस एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश करने के लिए Rupay Card होना चाहिए जिससे आपको 2 रुपये में भरपूर मजा मिल सकेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ऋषिकेश में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, जानें आने-जाने तक का खर्चा

Rupay Lounge in Delhi Airport T3

दिल्ली एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल 3 (T3 RuPay lounge) के गेट नंबर 41 से प्रवेश कर सकते हैं। रुपे क्रेडिट कार्ड से प्रति व्यक्ति की 2 रुपये में एंट्री हो सकती है। प्रवेश के लिए आपको रुपे क्रेडिट कार्ड को स्कैन करना होगा। एंट्री करने पर आप देखेंगे कि लाउंज चार तरह से डिवाइड है। एक लाउंजिंग क्षेत्र, एक रेस्तरां क्षेत्र, एक Bar और एक गेमिंग रूम है।

विज्ञापन

देर रात तक खुला रहता लाउंज

रुपे लाउंज में सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच, रात का डिनर, शाम का नाश्ता और देर रात भोजन की सुविधा है। करीब साढ़े चार बजे तक ये लाउंज खुला रहता है। अगर आप कभी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर जाएं तो रुपे लाउंज पर अपने 2 रुपये खर्च करें और अनलिमिटेड फूड, ड्रिंक्स और गेम्स का मजा उठा लें।

ये भी पढ़ें- 9 घंटे की नींद लेकर जीते 9 लाख! सोते-सोते अमीर बनने की आसान ट्रिक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola