9 घंटे की नींद लेकर जीते 9 लाख! सोते-सोते अमीर बनने की आसान ट्रिक

Sleeping Competition: आम आदमी को अपनी नौकरी में 9 लाख कमाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन बेंगलुरु में एक महिला ने 9 लाख रुपये सिर्फ अपनी नींद पूरी करके ही कमा लिए। सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन इस महिला ने ये इनाम जीता है।

Sleeping Competition

Sleeping Competition: भारत की सिलिकॉन वैली और टेक्‍नोलॉजी हब बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर ने 9 लाख रुपये जीते हैं। ये पैसे उसने कुछ बहुत भारी या मेहनत का काम करके नहीं, बल्कि नींद पूरी करके कमाए हैं। हाल ही में बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप वेकफिट (Wakefit) के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम रखा था। इस प्रोग्राम में जीतने वाले को 9 लाख की इनामी राशि मिलती है। इसमें हिस्सा लेने के लिए लगभग 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया था।

स्लीप चैंपियन का खिताब

कुछ लोगों को अपने हर काम से ज्यादा अपनी नींद प्यारी होती है। उनको हर हाल में अपनी नींद को पूरा करना होता है। ऐसे ही लोगों के लिए बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप वेकफिट (Wakefit) के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम लेकर आता है। इस प्रोग्राम में कई नींद के प्रेमी भाग लेते हैं। हाल ही में इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर साईश्वरी ने हिस्सा लिया। स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम का ये तीसरी सीजन था, जिसकी विजेता साईश्वरी बनीं।

8 से 9 घंटे की नींद लेकर जीते 9 लाख रुपये

इसको उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनको नींद सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इस सीजन में 12 स्लीप इंटर्न शामिल थे। इसमें हर एक प्रतिभागी को हर रात कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेनी होती है। प्रतिभागियों को रात की नींद के अलावा दिन में 20 मिनट की पावर नैप लेने के लिए भी कहा जाता है। सोने के लिए सभी को प्रीमियम गद्दे के साथ स्लीप ट्रैकर भी दिया जाता है, जिससे नींद को ट्रेक किया जा सके। इस प्रोग्राम की विजेता साईश्वरी को 9 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई है।


इस प्रोग्राम के अगले सीजन में 10 लाख का इनाम रखा गया है। ये प्रोग्राम दो महीने तक चलने वाला है। इसके पहले त्रिपर्णा नाम की एक लड़की ने भी स्लीपिंग कम्पटीशन में 6 लाख रुपये जीते थे। पश्चिम बंगाल के हुगली की रहने वाली इस लड़की ने 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोकर ये खिताब जीता था। जिसमें उसके साथ साढ़े चार लाख लोगों ने हिस्सा लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ