Budget For Travel Sector 2026: आम बजट में इस बार सरकार ने टूरिज्म सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. रोजगार से लेकर देश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने तक, इस साल टूरिज्म सेक्टर के लिए बजट में पर्यटन को नई दिशा देने की कोशिश साफ नजर आ रही है. 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने, 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास और टूरिज्म ट्रेनिंग सेंटर की घोषणा के साथ यह जानना जरूरी है कि आखिर बजट में पर्यटन क्षेत्र को क्या-क्या मिला और इसका सीधा फायदा किसे होगा.
इसे भी पढ़ें- Budget 2026-27: बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़, मेडिकल हब, वेटनरी कॉलेज… जानें बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला
बजट में टूरिज्म सेक्टर को क्या-क्या मिला?
- बजट में सबसे अहम घोषणा 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने को लेकर रही. इसके तहत लोगों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर गाइडेंस दे सकें. साथ ही, नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी.
- सरकार ने बजट में 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के विकास की बात कही है. इन स्थलों पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल गाइड और साइनबोर्ड जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. इसका मकसद भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को दुनिया के स्तर पर खास बनाना है.
- बजट में टूरिज्म ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने का भी ऐलान किया गया है. इन सेंटरों में टूर गाइड, हॉस्पिटैलिटी स्टाफ और ट्रैवल मैनेजमेंट से जुड़े युवाओं को प्रोफेशनल स्किल्स सिखाई जाएंगी.
- वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग पर भी जोर दिया. बजट में बताया है कि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स बनेंगे. साथ ही, ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स बनेंगे.
- खेल सेक्टर पर जोर देते हुए घोषणा की गई कि खेलो इंडिया मिशन की स्थापना होगी और अगले 10 साल में इसके तहत काम किया जाएगा. इसके तहत प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे और व्यवस्थित तरीके से कोच और सपोर्ट स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा. खेल ढांचे को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए विकसित किया जाएगा.
- बजट के मुताबिक, डेयरी, पोल्ट्री के लिए सेंटर बनाएंगे. साथ ही, पशुधन उद्यमों का आधुनिकरण होगा और पशुधन उद्यमों को आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा. इसके अलावा, तटवर्ती क्षेत्रों में काजू, नारियल, चंदन को मदद नारियल संवर्धन केंद्र खोले जाएंगे.
लोकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
इन घोषणाओं से लोकल और घरेलू पर्यटन को सीधा फायदा मिलेगा. छोटे शहरों, गांवों और कम चर्चित टूरिस्ट स्पॉट्स को भी पहचान मिलेगी, जिससे वहां की इकोनॉमी मजबूत होगी.
इसे भी पढ़ें- Income Tax Budget 2026: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, छोटे करदाताओं के लिए प्रक्रिया होगी आसान
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines