Union Budget 2026: आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट को लेकर कई बड़े ऐलान कर सकती हैं. इस यूनियन बजट पर पूरे देश की नजरें हैं. आम जनता को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. बजट के पिटारे से आम जन के लिए क्या कुछ निकलेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. इस बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 बड़े ऐलान कर सकती हैं. चलिए जानते हैं इस बजट में आमजन के लिए क्या होगा?
आज बजट को लेकर हो सकते हैं 10 बड़े ऐलान
टीडीएस को लेकर नियम
साल 2025 में टीडीएस कटौती की लिमिट 50 हजार से एक लाख की गई थी. इसके साथ ही किराये की कमाई की लिमिट 2 लाख 40 हजार से बढ़ाकर 6 लाख प्रतिवर्ष की गई. अब इसे 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की मांग हो रही है इसको लेकर फैसला हो सकता है.
सरकार ने कुछ महीनों पहले जीएसटी रिफॉर्म के जरिए कई चीजों के दाम कम किये थे. इस जीएसटी रिफॉर्म से 250 से ज्यादा वस्तुओं के दाम में गिरावट आई थी. अब पेट्रोल, डीजल, एजुकेशन, एमएसएमई, रियल एस्टेट में छूट की मांग हो रही है इसको लेकर कोई ऐलान हो सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स को लेकर ऐलान कर सकती हैं. टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख तक की सालाना कमाई पर टैक्स नहीं है. ओल्ड टैक्स रिजीम का यूज करते हुए इसे 12 लाख से 14 लाख करने की मांग की जा रही है.
नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख टैक्स छूट दे दी गई थी. टैक्सपेयर्स इसमें छूट की उम्मीद कर रहे हैं. अभी बेस टैक्स छूट लिमिट 2.5 लाख रुपये है. इसे Section 87A के तहत टैक्स रिबैट कर 5 लाख तक छूट बढ़ा दी जाती है. इसे 8 लाख करने की मांग है.
नेशनल पेंशन सिस्टम रिटायरमेंट फंड पर छूट की मांग हो रही है. अभी नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए 80 प्रतिशत तक फंड रिटायरमेंट के समय निकालने की अनुमति है. उम्मीद की जा रही है कि, एनपीएस छूट को नए टैक्स रिजीम में शामिल कर इसके ऊपर शून्य टैक्स का ऐलान किया जाए.
इंश्योरेंस में छूट की मांग
इंश्योरेंस को जीएसटी कैटेगरी में रखने और 100 प्रतिशत एफडीआई मंजूरी के बाद उम्मीद है कि, इंश्योरेंस को गांवों तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा.
सोना और चांदी बहुत महंगा हो गया है. इसके रेट बढ़ने से यह लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि सरकार गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम करे, जीएसटी दर घटाए इससे कुछ राहत मिलेगी.
रेलवे में टिकट बुक करने को लेकर कोविड 19 से पहले सीनियर सीटीजन को सुविधा दी जाती थी. अब यह बंद हैं ऐसे में इसे फिर से शुरू करने की मांग है.
शेयर बाजार को लेकर उम्मीद
वैश्विक तनाव के कारण शेयर बाजार दबाव में नजर आता है. शेयर मार्केट में LTCG, STCG और STT में रियायत की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही शेयर बाजार पर अधिक टैक्स को खत्म करने की उम्मीद की जा रही है. इसको लेकर ऐलान हो सकता है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है. इसे 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की उम्मीद है. इसके साथ ही किसानों की एमएसपी में बढ़ोतरी की उम्मीद है.