Union Budget 2024: बजट में नाबालिग बच्चों के लिए खोला खजाना! NPS Vatsalya स्कीम से अभिभावकों को होगा फायदा

Union Budget 2024: अभिभावकों द्वारा योगदान की योजना एनपीएस वात्सल्य को आम बजट 2024 के दौरान पेश किया गया है। आइए एनपीएस वात्सल्य योजना के बारे में जानते हैं।

Union Budget 2024 NPS Vatsalya scheme

केंद्रीय बजट में एनपीएस वात्सल्य योजना

Union Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई योजना का जिक्र किया, जिनमें से एक खास योजना एनपीएस वात्सल्य (NPS Vatsalya) रही। अगर आप उन अभिभावकों में से एक हैं जो योजना में निवेश कर अपने बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं और इसके लिए किसी खास योजना में निवेश करने का विचार बना रहे हैं। जल्द ही आपको अपने नाबालिग बच्चों के लिए खास स्कीम (Scheme for Children) का फायदा मिल सकेगा।

विज्ञापन

जी हां, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट में एनपीएस वात्सल्य की घोषणा की है। इसकी शुरुआत होने पर माता-पिता को लाभ हो सकेगा। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं। जल्द ही एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

NPS Vatsalya स्कीम में क्या है खास?

बजट में नाबालिगों के लिए माता-पिता द्वारा योगदान की योजना की शुरुआत की जाएगी। इस स्कीम की खासियत है कि नाबालिग बच्चे के एडल्ट होने पर एनपीएस वात्सल्य स्कीम को सामान्य एनपीएस खाते (NPS Account) में निर्बाध रूप से परिवर्तित किया जा सकता है।

विज्ञापन

What is NPS Account?

एनपीएस की फुल फॉर्म राष्ट्र पेंशन प्रणाली (Nation pension System) है। इसे एक रिटायरमेंट प्लान भी कहा जाता है। रिटायरमेंट प्लानिंग के तहत एनपीएस अकाउंट को खुलवाया जा सकता है। रिटायर होने के बाद आपको नियमित आमदनी दी जाती है। नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) को कंट्रीब्‍यूटरी पेंशन स्‍कीम भी कहा जाता है, जिसमें एक लंबी अवधि के साथ निवेश किया जा सकता है। निवेश करने पर खाताधरकों को एकमुश्‍त रकम मिलती है। इसके अलावा मंथली पेंशन की सुविधा भी मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ