Unemployment Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल 2023 से राज्य में अपनी बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को 2,500 रुपये मासिक भत्ता देगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की है।
राज्य की बेरोजगारी भत्ता योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च 2023 को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,21,500 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश करते समय की थी। वित्त विभाग के प्रभारी सीएम बघेल ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, गृह रक्षकों, ग्राम कोटवारों और अन्य कर्मचारियों के मासिक मानदेय में भी वृद्धि की जाएगी।
और पढ़िए – Tax Saving Schemes: टैक्स बचाना है तो जल्द करें ये काम, होगी लाखों की बचत
2,500 रुपये कैसे पाएं
बेरोजगारी भत्ता योजना का आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। योजनान्तर्गत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवकों, जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तथा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, सिर्फ उन्हें ही 2500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, युवक छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में नामांकित होना चाहिए और आवेदन के वर्ष के 1 अप्रैल को कम से कम दो वर्षों के लिए उसका रोजगार पंजीकरण होना चाहिए।
2,500 रुपये के भुगतान का तरीका
बेरोजगारों को सीधे उनके बैंक खातों में 2500 रुपये का मासिक भुगतान प्राप्त होगा। इससे बेरोजगार युवाओं को भी अपने कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्राप्त होगा और फलस्वरूप काम खोजने में सहायता मिलेगी।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
28 mins agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
1 hr agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
1 hr agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
2 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
3 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
19 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
19 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
20 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines