Tupperware Brands File for Bankruptcy: लंच बॉक्स, पानी की बोतल से लेकर अन्य किचनवेयर कंटेनर बनाने वाली मशहूर कंपनी ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। अमेरिका की कंपनी टपरवेयर ने खुद को दिवालिया घोषित किया है। कई दशक से कंपनी ने बाजार में अपना एक नाम बना रखा है। टपरवेयर ने अध्याय 11 के तहत दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। अपने नाम से क्यों बेनाम होने के लिए तैयार ये कंपनी दिवालिया की घोषणा तक पहुंच गई आइए विस्तार से जानते हैं।
बिक्री में गिरावट बनी वजह
अमेरिकी किचनवेयर कंपनी टपरवेयर ने अध्याय 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया है। इसमें कंपनी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच है, लेकिन देनदारियां 1 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर के बीच है। कंपनी का कहना है कि वो पिछले काफी समय से वित्तीय संघर्ष से जूझ रही है। साल 2020 से कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वैश्विक स्तर पर बिक्री में गिरावट भी देखने को मिल रही है। बढ़ती समस्याएं और वित्तीय संकट के कारण टपरवेयर ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया है।
ये भी पढ़ें- गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद, पीली, नीली या काली क्यों?
अमेरिकी फैक्ट्री को बंद करने का भी रहा प्लान
साल 2020 से ही कंपनी को बिजनेस में नुकसान देखने को मिल रहा है। इस साल जून 2024 में टपरवेयर ने अपनी एकमात्र अमेरिकी फैक्ट्री को बंद करने और करीब 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की भी योजना बनाई थी।
ऋणदाताओं से हुई बातचीत
टपरवेयर की उनके ऋणदाताओं के साथ बातचीत भी कई महीनों तक चली, लेकिन कर्जों का प्रबंधन कैसे किया जाए, जब इसका कोई प्रबंध न हो पाया तो कंपनी ने ऐसा फैसला लिया। हालांकि, लेनदारों की ओर से ऋण पर कुछ राहत देने की सहमति जताई गई थी, मगर बिजनेस में तंगी का सामना करने के कारण कंपनी ने दिवालियापन दाखिल कर दिया है।
टपरवेयर का इतिहास (History of Tupperware)
अमेरिकी किचनवेयर कंपनी टपरवेयर की शुरुआत साल 1946 में हुई थी। साल 1950 से कंपनी की लोकप्रियता बढ़ी। कंपनी के फाउंडर अर्ल टुपर ने अपने प्लास्टिक उत्पादों को लोगों के सामने पेश किया था, जिसके बाद बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। अमेरिकी घरों में टपरवेयर के फूड स्टोरेज कंटेनरों को पसंद किया जाने लगा।
ये भी पढ़ें- Jio लाया ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर, एक साल Free इंटरनेट
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines