Stock Market Today: भारतीय स्टॉक मार्केट ने आज ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत कमजोर नोट पर की। प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty दोनों ही लाल निशान में खुले। यह गिरावट उस फैसले के ठीक एक दिन बाद देखने को मिली, जब भारतीय आयात पर अमेरिका ने 25% अतिरिक्त रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किया।
ओपनिंग कंडिशन
बीएसई सेंसेक्स भी 80,754.66 अंक पर खुला, यानी इसमें 31.88 अंक या 0.04% की गिरावट रही।
निफ्टी 50 ने कारोबार की शुरुआत 24,695.80 अंक पर की, जो पिछले सत्र से 16.25 अंक या 0.07% नीचे था।
बाजार विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ लागू होने का सीधा असर निवेशकों के विश्वास पर पड़ा है। हालांकि, सरकार की आने वाली नीतियां और सुधार बाजार को निकट भविष्य में सहारा दे सकते हैं।
बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से कहा कि आज मासिक एक्सपायरी और टैरिफ लागू होने का दिन है, इसलिए निगेटिव सेंटिमेंट बना रहेगा। पिछले 12 महीनों की कमजोर परफॉर्मेंस के बाद, भारतीय बाजार आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हो रहे हैं। यह सुधार शायद किसी और बड़ी गिरावट के बाद दिखे या 4 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल मीटिंग के नतीजों के साथ शुरू हो सकता है।
सेक्टर्स पर असर
कुल 16 प्रमुख सेक्टर्स में से 14 सेक्टर्स में नुकसान दर्ज किया गया। वहीं, व्यापक बाजार में भी दबाव दिखा, जहां स्मॉल-कैप 0.2% और मिड-कैप 0.1% नीचे रहे।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 hr agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
2 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
3 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
5 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
5 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
6 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
7 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
7 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines