Gold Rate Today: आज फिर बदली सोने की कीमत, चांदी में कोई बदलाव नहीं, प्लेटिनम ने दी खुशखबरी

Gold Rate Today: देश में टैरिफ लगने के बाद कई सामान की कीमत के बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। बीते दिन 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया, जिसके बाद सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला था। आज फिर से सोने की कीमत बदल गई है।

Gold Rate Today

Photo Credit- Social Media

Gold Rate Today: देश में लगातार बढ़ती सोने की कीमत से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन भारत में टैरिफ लागू होने के साथ ही सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई थी। 28 अगस्त की सुबह एक बार फिर से सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, ये बदलाव बहुत ही मामूली है, जिसमें 160 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,750 रुपये तक पहुंच गया है। चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, प्लेटिनम की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज कितनी है सोने की कीमत?

देश में आज 50 फीसदी टैरिफ लगने का दूसरा दिन है। बीते दिन 25 फीसदी टैरिफ लागू किया गया, जिसके बाद दिन में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला था। इसी के साथ आज भी सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 28 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 160 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,02,750 रुपये पर पहुंच गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत आज 94,200 रुपये है, जिसमें 150 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की कीमत 130 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 77,080 रुपये हो गई है।

किस शहर में कितना बदलाव?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,02,750 रुपये, उत्तर प्रदेश में, 1,02,750, पटना में सोने की कीमत 1,02,650 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,600 रुपये है। मुंबई की बात की जाए तो यहां पर 1,02,600 रुपये में सोना खरीदा जा सकता है।

चांदी और प्लेटिनम का क्या है रेट?

चांदी की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,200 रुपये में मिल रही है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये है। इसकी कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसके अलावा, प्लेटिनम की बात करें तो इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम की कीमत 37,910 रुपये है, जिसमें 180 रुपये की गिरावट देखी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ