Train Ticket Rules: रेलगाड़ियों को भारत की जीवन रेखा कहा जाता है। आप सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी रेलगाड़ी से यात्रा की होगी। क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से यात्रा करते समय कौन आपका टिकट चेक कर सकता है? आइए आपको रेलवे में टिकट चेकिंग के नियमों के बारे में जानकारी देते हैं। RPF (रेलवे पुलिस बल) द्वारा यात्रियों के टिकट की जांच करना आम बात है। लेकिन, आपको बता दें कि यह नियमों के खिलाफ है। रेलवे में यह अधिकार सिर्फ TTE के पास होता है। टीटीई ही यात्रियों के टिकट की जांच कर सकता है।
जुर्माना लगाने का अधिकार सिर्फ TTE को
कई बार यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाते हैं। इससे बचना चाहिए। लेकिन, अगर किसी ने ऐसा किया भी है तो जुर्माना लगाने का अधिकार सिर्फ टिकट चेकिंग स्टाफ के पास है। अगर आप जल्दबाजी में टिकट लेना भूल गए हैं तो टीटीई से बात करें और अधिकृत टिकट लें। आए दिन देखा जाता है कि कभी-कभी आरपीएफ पुलिसकर्मी आपका टिकट चेक करने लगते हैं और टिकट नहीं होने पर डराने-धमकाने और जबरन वसूली की घटनाएं होती हैं।
और पढ़िए – Fastag System Rules Change: फास्टैग को लेकर बड़ा फैसला! टोल पर अब फास्टैग की जरूरत नहीं होगी
अगर आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है तो डर कर भुगतान करने की जरूरत नहीं है। पहले टीटीई की मदद से अधिकृत टिकट बनवा लें और घटना की शिकायत किसी वरिष्ठ अधिकारी से करें। रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे निलंबित भी किया जा सकता है। मजिस्ट्रेट के छापे के दौरान ही पुलिस टिकट चेक करने में मदद कर सकती है। लेकिन, उस दौरान भी पुलिस को जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
6 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
8 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
12 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
13 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
14 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
14 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines