Fastag System Rules Change: फास्टैग को लेकर बड़ा फैसला! टोल पर अब फास्टैग की जरूरत नहीं होगी
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Fastag System Rules Change: राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना रुके पेमेंट और वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सरकार फास्टैग के स्थान पर जीपीएस आधारित टोल प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। इस कदम से देश भर में टोल प्लाजा की भूमिका समाप्त हो जाएगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के साथ महत्वाकांक्षी योजना तैयार की जा रही है, जो नई तकनीक-आधारित टोलिंग की सुविधा के लिए मोटर वाहन अधिनियम में और संशोधनों पर काम शुरू कर रही है।
बताया गया कि जीपीएस-आधारित टोल को समर्थन देने वाली तकनीक वर्तमान में उपलब्ध है और इसे जल्दी से लागू किया जा सकता है, लेकिन वास्तविक लॉन्च कुछ चरणों में हो सकता है। इससे पहले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राजमार्गों को मंजूरी मिल सकती है।
Mint की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राजमार्गों से टोलिंग के लिए जीपीएस आधारित प्रणाली की शुरुआत करने में सुविधा होगी, लेकिन इससे पहले जीपीएस आधारित प्रणाली के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे के साथ सड़कों को अपग्रेड करने के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए, टोल प्लाजा की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से जीपीएस आधारित टोलिंग अभी कुछ समय दूर है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: