Train Ticket Booking Tricks: क्या आप भी ट्रैन से कहीं जानें का प्लान बना रहे हैं? और अभी तक टिकट ही कंफर्म नहीं हुआ है तो अब चिंता न करें। आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप चलती ट्रैन में भी ये पता कर सकते हैं कि ट्रैन के किस डिब्बे में कौन-सी सीट खाली है। जी हां, अब आपको टीटीई को इधर उधर ढूंढ़ने की जरूरत नहीं है। आप IRCTC ऐप का यूज करके चलती ट्रैन में खाली सीट के बारे में जान सकते हैं।
खास बात यह है कि ये मेथड पूरी तरह से फ्री है इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। फ्री में आप खाली सीट की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप बिना लॉगिन करे भी इस ट्रिक का यूज कर सकते हैं। अगर एकदम से आपका कहीं जाने का प्लान बन गया है तो अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस फीचर का नाम ‘Chart Vacancy’ है। जिसके जरिए आप ट्रेन नंबर या नाम डालकर ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं।
वीडियो से भी जानें इस ट्रिक के बारे में
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
ऐसे पता करें कहां, कौन-सी सीट खाली
- इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्राइड या आईफोन में IRCTC मोबाइल ऐप इनस्टॉल करें।
- ऐप ओपन करें और होमस्क्रीन पर दिखाई दे रहे ट्रैन आइकन पर जाएं।
- इधर आपको एक ‘Chart Vacancy’ ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम और ट्रेन कि डिटेल्स एंटर करें।
- अपनी ट्रैन सेलेक्ट करें।
- इतना करते ही आपको ट्रेन में मौजूद खाली सीट की लिस्ट दिख जाएगी।
खाना भी कर सकते हैं आर्डर
ट्रैन में तो पहुंच गए सीट भी मिल गई लेकिन अब उससे भी बड़ी समस्या, भूख लग रही है? तो इसकी भी चिंता छोड़िए खाना खुद चल कर आएगा! आप ट्रैन में ही खाना भी आर्डर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको फ़ूड ऑन ट्रैक ऐप को प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना है। अगर आप ऐप से आर्डर नहीं करना चाहते तो IRCTC ई-कैटेरिंग वेबसाइट या 1323 पर कॉल करके भी ट्रेन में खाना आर्डर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
5 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines