नई दिल्ली: इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि, करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली के बाद अब छठ पूजा की बारी है। लेकिन ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 60,000 के करीब तो Nifty 17700 के पार
दरअसल दिवाली के बाद जहां लोग लौट रहे हैं वहीं छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। लेकिन ट्रेनें रद्द होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने आज करीब 116 ट्रेनों का रद्द किया है। बताया जा रहा है कि रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन को कैंसिल किया गया है।
इससे पहले बुधवार को रेलवे ने 108 ट्रेनों को कैंसिल किया था। इनमें पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल थी। 94 ट्रेनों को पूर्णत: कैंसिल कर दिया गया। जबकि 22 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं 26 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया गया है और 14 ट्रेनों का रास्ता बदला गया।
दरअसल भारतीय रेलवे हर दिन ट्रेनों की अवाजाही की जानकारी शेयर करती है, जिसे इस वेबसाइट पर कोई भी देख सकता है। https://enquiry.indianrail.gov.in/mnte या फिर NTES ऐप पर भी इसकी जानकारी मिल जाती है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोने के चढ़ने लगे दाम, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
बता दें कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है। ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या में बढोतरी संभव है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए बेवसाइट का ही इस्तेमाल करें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
8 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
33 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines