Traffic Challan: ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क पर चलते समय आपको खुद ही अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना होगा। ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस का काम है। ऐसे में कुछ नियम लाए गए हैं, जिसके तहत ही लोगों को सफर करना होगा। जैसे गाड़ी चलाते हुए बेल्ट लगानी होती है, वैसे ही बाइक या दो पहिया वाहन चलाने के लिए आपके सिर पर हेलमेट जरूर होना चाहिए। हालांकि, यहां बड़ी बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस वाले हेलमेट लगाने पर भी चालान काट दे रहे हैं। नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट पहनने पर भी 2000 रुपये का चालान काटा जा सकता है।
क्यों काटा जाएगा चालान?
वास्तविक मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, यदि आप मोटरसाइकिल, स्कूटर चलाते समय हेलमेट पट्टी नहीं पहनते हैं, तो नियम 194डी एमवीए के अनुसार आपका 1000 रुपये का चालान और यदि आपने खराब हेलमेट (बीआईएस के बिना) पहना है तो आपका 1000 रुपये का चालान 194डी एमवीए के अनुसार चालान काटा जा सकता है।
ऐसे में हेलमेट पहनने के बावजूद नए नियमों का पालन नहीं करने पर आपको 2000 रुपये का चालान भुगतना पड़ सकता है। हमारा उद्देश्य आपको यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करना है। ताकि सड़क हादसों को भी रोका जा सके।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 13 January 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
हेलमेट के अलावा ये गलती भी है बड़ी
नए मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक गाड़ी में ओवरलोडिंग करने पर आपको 20000 रुपए का भारी जुर्माना भी लग सकता है। इसके अलावा ऐसा करने पर प्रति टन 2000 रुपए अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा।
चालान कटा है या नहीं? ऐसे जानें
https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। चेक चालान स्टेटस के विकल्प को चुनें। आपको चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (डीएल) का विकल्प मिलेगा। वाहन संख्या के विकल्प का चयन करें। पूछी गई आवश्यक जानकारी भरें और ‘Get Detail’ पर क्लिक करें। अब challan status दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
10 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
11 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
11 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
12 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
13 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
15 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
16 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
17 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines